{"_id":"58f658be4f1c1b1b74472843","slug":"punjab-university-may-increase-fee-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू अगले साल देगा एक और झटका, 10 फीसदी फीस और बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू अगले साल देगा एक और झटका, 10 फीसदी फीस और बढ़ाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीसवृद्धि को लेकर भले ही अभी तक हो-हल्ला शांत नहीं हुआ हो लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी अथारिटी ने ये संकेत दे दिए हैं कि पीयू की मौजूदा आर्थिक स्थिति देखते हुए अगले वित्त वर्ष में भी दस फीसदी तक फीस बढ़ोतरी की संभावनाएं प्रबल हैं। रिसर्च स्कॉलर विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए पीयू के वीसी अरुण ग्रोवर ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों से इस मसले पर समर्थन की मांग की, ताकि वेंटिलेटर पर पहुंची पीयू की आर्थिक स्थिति को थोड़ा संभाला जा सके।
वीसी ने छात्रों को साफ कहा कि जब तक केंद्र, पंजाब और यूजीसी पीयू को अतिरिक्त ग्रांट नहीं देती, तब तक आर्थिक हालात में सुधार संभव नहीं है। ऐसे हालातों में फीसवृद्धि ही एकमात्र विकल्प था, अगर यह भी न हो तो पीयू को बंद करने की नौबत आ जाएगी इसलिए सीनेट ने फीसवृद्धि की सिफारिशें की है।
विद्यार्थियों ने सड़कों पर लिखे विरोधी नारे
फीसवृद्धि के खिलाफ छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने अब विरोध का एक और तरीका चुन लिया है, जिसके अंतर्गत छात्र अब पीयू की सड़कों पर पेंट के जरिए नारे लिखकर फीसवृद्धि का विरोध कर रहे हैं। इन नारों में ‘पीयू अथारिटी मुर्दाबाद, पीयू में शिक्षा का कारोबार नहीं होने देंगे’, ‘फीसवृद्धि से छात्र रो रहा है, लेकिन पीयू प्रशासन सो रहा है’ इत्यादि नारे को छात्रों ने पेंट से सड़कों पर लिख दिया है। इसके लिए प्रदर्शनकारियों ने उन सड़कों को चुना है, जहां से वीसी एवं अन्य अफसरों व सीनेट सदस्यों की ज्यादा आवाजाही रहती है।

लगातार बढ़ रहा विद्यार्थियों में गुस्सा, जिद पर अड़ी पीयू अथारिटी
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।
- फोटो : डेमो फोटो
कई कोर्सों की ट्यूशन फीस में बेतहाशा वृद्धि (रुपयों में)
कोर्स 2006-07 2013-14 2016-17 2017-18
बीए/बीकॉम 1080 1140 2200 10000
बीएससी 1200 1260 2320 15000
एमए ह्यूमैनिटी 1320 1380 2440 10000
एमएससी 11980 12580 14570 20000
एमकॉम 2040 2160 3280 15000
एमएड 2640 2760 3880 15000
एमफिल 2040 2160 3280 15000
एलएलबी-3 2760 2880 4000 20000
बीई 6120 6420 7720 90000
एमटेक 12120 12720 14690 30000
एमबीए 7680 8040 9400 100000
एमएलएम-1 4440 4680 14700 25000
बीडीएस-4 80000 80000 86400 130000
कोर्स 2006-07 2013-14 2016-17 2017-18
बीए/बीकॉम 1080 1140 2200 10000
बीएससी 1200 1260 2320 15000
एमए ह्यूमैनिटी 1320 1380 2440 10000
एमएससी 11980 12580 14570 20000
एमकॉम 2040 2160 3280 15000
एमएड 2640 2760 3880 15000
एमफिल 2040 2160 3280 15000
एलएलबी-3 2760 2880 4000 20000
बीई 6120 6420 7720 90000
एमटेक 12120 12720 14690 30000
एमबीए 7680 8040 9400 100000
एमएलएम-1 4440 4680 14700 25000
बीडीएस-4 80000 80000 86400 130000