फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university law deptt convocation

पीयू लॉ विभाग का दीक्षांत समारोह आज, 500 ग्रेजुएट को दी जाएगी डिग्री

Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
punjab university law deptt convocation
पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala
पीयू स्थित लॉ डिपार्टमेंट का तीसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को। इसमें मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस जगदीश सिंह केहर होंगे। जस्टिस केहर सिंह पीयू लॉ विभाग के पूर्व स्टूडेंट भी रहे हैं। जस्टिस केहर ने पीयू से 1977 में एलएलबी और 1979 में गोल्ड मेडल के साथ एलएलएम किया था। उन्होंने 1980 से 86 तक विभाग में पढ़ाया भी है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में लॉ तीन वर्षीय और लॉ पांच वर्षीय (यूआईएलएस) के करीब 500 स्टूडेंट्स को डिग्री मिलेगी। पीयू के जिम्नेजियम हॉल में दीक्षांत समारोह को लेकर शुक्रवार देर शाम तक तैयारियां चलती रही। दीक्षांत समारोह से पहले शुक्रवार को रिहर्सल भी हुआ। लॉ विभाग की डीन अनु चतरथ और विभागाध्यक्ष प्रो. विजय नागपाल की देखरेख में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीयू कुलपति प्रो.ग्रोवर ने बताया कि दीक्षांत समारोह 1 अक्तूबर सुबह 10 बजे जिम्नेजियम हाल में शुरू होगा। अनु चतरथ ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के की याद में दो मेडल और स्कॉलरशिप शुरू करने का फैसला लिया है। दो टॉपर को मेडल और 5100 नगद पुरस्कार दिया जाएगा। शुक्रवार को भी काफी स्टूडेंट्स ने दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 से अधिक जज और 50 आईएएस करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
लॉ विभाग का दीक्षांत समारोह इस बार कुछ खास रहेगा। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के 30 से अधिक मौजूदा और पूर्व जस्टिस को दीक्षांत समारोह में बुलाया जा रहा है। पीयूलॉ विभाग से पढ़ाई कर चुके 50 से अधिक आईएएस, आईपीएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed