फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University is the second best university in the country

पंजाब यूनिवर्सिटी देश का दूसरा सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय, एशिया में 79 वें स्थान पर

Thu, 28 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Punjab University is the second best university in the country
पंजाब विश्वविद्यालय
 पीयू देश का दूसरा सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय है। यूएस न्यूज के सर्वे में यह बात सामने आई है। यह सर्वे कई मानकों को ध्यान में रखकर 1250 यूनिवर्सिटी पर किया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट को शोध के क्षेत्र में पहला नंबर दिया गया है। यूनिवर्सिटी को रेकिंग देने के लिए कई पैरामीटर्स पर गणना की गई। रैंकिंग दो कैटेगरी में निर्धारित की गई है। इंडिया रैंक और ग्लोबल रैंक पर पंजाब यूनिवर्सिटी की गणना की गई। पंजाब यूनिवर्सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से 17 फीसदी और जेएनयू से 40 फीसदी अच्छा पाया गया है।
विज्ञापन


 यूनिवर्सिटी की रैकिंग के लिए अकादमिक आउटपुट, किताबें और सम्मेलन की गणना की गई  है। इसके अलावा गुणवत्ता वाले शोध, पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाले शोध के प्रभाव, सीनियोरिटी के आधार पर फैकेल्टी की गणना, यूनिवर्सिटी की ओर से इंटरनेशनल सहयोग मूल्य के आधार पर की गई है। इसमें क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स  और प्रोफेसर का रेशियो सर्वे से बाहर रखा गया था। पंजाब यूनिवर्सिटी की अच्छी रैंक आने पर पंजाब यूनिवर्सिटी केवाइस चांसलर अरूण ग्रोवर ने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने 43.3 ग्लोबल स्कोर हासिल किया है। एशिया भर में पीयू को 79वीं रैकिंग मिली है। ग्लोबल रैकिंग में पीयू को  513वें स्थान मिला है। पहले पायदान पर आईआईएससी 44.7 स्कोर के साथ रहा। ग्लोबल स्तर पर इस संस्था को 460वां रैंक दिया गया है। 2017 के रैंकिंग की बात करें तो पीयू उस समय भी दूसरे स्थान पर था। हालांकि 2016 में पीयू देश भर के विश्वविद्यालयों में पहले पायदान पर कब्जा जमाने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन रैकिंग यूनिवर्सिटी के तहत कई मानकों पर सर्वे किया गया। यूनिवर्सिटी ने सभी रैंकिंग में एनआईआरएफ 2018, टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंक, टाइम्स हायर एजुकेशन (बीआरआईसीएस) रैंक, यूएस न्यूज बेस्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंक व क्यूएस वर्ल्ड के तहत रैंकिंग की गई थी। देशभर की यूनिवर्सिटी के बीच हुई रैकिंग में पीयू का नाम होने से अन्य राज्यों के छात्रों का रुझान पीयू की ओर बढ़ रहा है।

यूएस न्यूज बेस्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग डाटा अनुसार

संस्थान               इंडिया रैंक      ग्लोबल रैंक           ग्लोबल स्कोर
आईआईएसी               1               460                     44.7
पंजाब यूनिवर्सिटी       2                513                     43.3
आईआईटी मुंबई        3                548                     42.1
आईआईटी दिल्ली      4                630                     38.5
आईआईटी मद्रास      5                672                     36.9
आईआईटी केजीपी     6               698                     36
आईआईटी एएमयू     7               704                     35.8
आईआईटी कोलकाता  8             704                     35.8
आईआईटी रूड़की       9             710                     35.7
दिल्ली यूनिवर्सिटी     10            719                     35.4 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed