{"_id":"5938d5cf4f1c1b0c688b456a","slug":"punjab-university-instructions-for-caste-certificate-for-admission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के लिए जाति प्रमाण पत्र को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी का फरमान, देखिए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एडमिशन के लिए जाति प्रमाण पत्र को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी का फरमान, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडमिशन लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने एक फरमान जारी किया है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले आरक्षित छात्र अब खुद से ही प्रमाणित जाति पत्र दे सकेंगे। यानी अब अलग-अलग राज्यों से आने वाले स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। ऐसे ही कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं, ताकि छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।
साथ ही इसमें यह शर्त भी रखी गई है कि पीयू छात्र द्वारा प्रमाणित पत्र को मान तो लेगा, लेकिन जांच कराने पर झूठा पाया गया तो दाखिला रद्द होने के साथ कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना होगा। बुधवार को वीसी प्रोफेसर अरुण कुमार ग्रोवर ने पीयू की वार्षिक हैंड बुक का विमोचन किया गया। इस बार इसमें काफी बदलाव किए हैं। प्रोफेसर ग्रोवर ने हैंड बुक के नए डिजाइन और इसकी खूबियों की तारीफ तो की।
साथ ही कहा कि जब उन्होंने पहली बार हैंड बुक खरीदी थी तो 25 रुपये की थी और अब 700 रुपये की हो गई है। हैंड बुक के पब्लिशर और पूर्व डीयूआई प्रोफेसर दिनेश गुप्ता ने बताया कि हैंड बुक को बदलना एक बड़ी चुनौती थी। इसमें उनकी टीम के सदस्यों मीनू, इंदु, दीपक और प्रवीन ने काफी काम किया।

बनाए गए हैं हेल्प डेस्क
admission
ऑनलाइन दाखिले में अगर किसी को दिक्कत आ रही है तो पीयू में चार हेल्प सेंटर बनाए हैं। इसके अलावा पीयू से संबंधित पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में भी 54 हेल्प सेंटर बनाए गए हैं। इसका पूरा ब्यौरा एडमिशन के लिए बनाए गए पोर्टल पर दिया गया है।
कुछ खास बदलाव
- सभी यूजी, पीजी, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा का ब्यौरा एक ही हैंड बुक में।
- सभी तरह के प्रमाण पत्र, उससे संबंधित हिदायतें भी हैंड बुक में शामिल।
- एडमिशन, कक्षा कब से शुरू होनी है, कब-कब क्या सूची जारी होगी, इसे भी शामिल किया गया।
- सभी तरह के सर्टिफिकेट स्टूडेंट खुद प्रमाणित कर सकेगा, पीयू चाहेगा तो संबंधित अथॉरिटी से रि-चेक करा सकेगा

स्टूडेंट्स के लिए मुख्य तारीखें
admission
- यूजी और पीजी के प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की तारीख- 10 से 22 जुलाई
- लेट फीस के साथ दाखिले की तारीख - 24 से 31 जुलाई
- वीसी की इजाजत और लेट फीस के साथ दाखिले की तारीख- 1 से 8 अगस्त
- सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा में दाखिला- 18 से 27 जुलाई तक
- लेट फीस के साथ- 28 जुलाई से 3 अगस्त तक
- वीसी की इजाजत और लेट फीस के साथ दाखिले की तारीख - 4 से 14 अगस्त तक।