फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university instructions and guidelines for president election, Chandigarh,

छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर पीयू प्रशासन का बेहद सख्त फरमान

Sat, 06 Aug 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Sat, 06 Aug 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
Punjab university instructions and guidelines for president election, Chandigarh,
students - फोटो : file photo
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस में सिंतबर में होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने 9 सितंबर को चुनाव कराने की अनुमति मांगी है। उधर पीयू प्रशासन चुनाव से पहले किसी भी तरह की हिंसा और अनुशासन को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन इस बार चुनाव को लेकर सभी छात्र संगठनों को नियमों में रहकर ही चुनाव प्रचार करने की हिदायत दी है। डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल ने इस मामले में सभी छात्र संगठनों को जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन


छात्र काउंसिल चुनाव में अभी एक महीने का समय है। लेकिन पीयू कैंपस में चुनाव प्रचार का सिलसिला शुरू हो गया है। कई छात्र नेताओं ने कक्षाओं में जाकर कैंपेनिंग शुरू कर दी है। इस संबंध में पीयू के आला अधिकारियों के पास शिकायत पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार पीयू प्रशासन ने पढ़ाई के समय किसी भी छात्र नेता को कैंपेनिंग की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है। इस संबंध में जल्द ही सभी छात्र संगठनों को चिट्ठी के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। 

कैंपस में शुरू हो गया पोस्टर वार
छात्र काउंसिल चुनाव में छात्र संगठनों के लिए चुनाव प्रचार का माध्यम पोस्टर होते हैं। अभी से पीयू कैंपस में लगभग सभी छात्र संगठनों ने हॉस्टल और विभागों के बाहर पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। पीयू प्रशासन ने पीयू कैंपस के सभी हॉस्टल और विभागों के बाहर पोस्टर लगाने के लिए जगह चिन्हित की है।

सिर्फ इन जगहों पर ही छात्र नेता पोस्टर लगा सकते हैं। कैंपस में दीवारों को पोस्टर से गंदा करने वाले नेताओं की इस बार पीयू प्रशासन चुनाव में उम्मीदवारी कैंसिल करने की तैयारी में है। ऐसा करने वाले नेताओं पर डिफेसमेंट एक्ट के तहत पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जाएगा। 

 

पुलिस ने पीयू कैंपस में बढ़ाई निगरानी 

Punjab university instructions and guidelines for president election, Chandigarh,
पंजाब यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : file photo
पीयू कैंपस में चुनावी माहौल बनते ही चंडीगढ़ पुलिस ने भी निगरानी बढ़ा दी है। कुछ रोज से कैंपस स्थित स्टूडेंट सेंटर और अन्य विभागों के सामने पुलिस और पीयू सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती बढ़ा दी गई है। पीयू प्रशासन ने पुलिस को भी अगले एक महीने तक अतिरिक्त पुलिस बल देने के लिए चिट्ठी लिखने का फैसला लिया है।

चुनाव तक बाहरी गाड़ियों की चैकिंग बढ़ा दी गई है। उधर पीयू चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने सभी हॉस्टल और मुख्य गेट पर लगे कैमरों को ठीक करने के आदेश दिए हैं। चुनाव तक सभी हॉस्टल में वार्डन रात को चैकिंग करेंगे। 

पंजाब यूनिवर्सिटी  डीएसडब्ल्यू  प्रोफेसर नवदीप गोयल  छात्र काउंसिल चुनाव पूरी तरह नियमों के तहत होंगे। चुनाव की आड़ में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही सभी छात्र संगठनों के साथ मीटिंग कर लिंगदोह गाइडलाइंस को फोलो करने के लिए कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed