फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University hostalers can play games

राहतः पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलर्स अब खेल सकेंगे अपनी पसंद का गेम, मैदान भी होंगे साफ

Tue, 12 Feb 2019 12:24 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Punjab University hostalers can play games
इंडोर गेम्स
पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में अब तक केवल वॉलीबाल खेलने की ही सुविधाएं छात्रों को मिल पा रही थीं, लेकिन अब अन्य खेल सुविधाएं भी मिलेंगी। छात्रों को उनकी पसंद के खेल के बारे में पूछा जाएगा और उसी के अनुसार सामान खरीदा जाएगा। यहां बने मैदानों को भी साफ किया जाएगा। पीयू में दस हॉस्टल हैं। इनमें लगभग सात हजार विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं।
विज्ञापन


हर साल विद्यार्थियों से स्पोटर्स फंड के रूप में पैसे भी लिए जाते हैं, लेकिन सुविधाएं पूरी नहीं मिल पाती। इसकी मांग छात्रों की ओर से उठाई गई तो अब पीयू प्रशासन हर हॉस्टल में बैठक कर रहा है। वह विद्यार्थियों से जानकारी ले रहा है कि यहां के छात्र कौनसे खेल पसंद करते हैं। हॉस्टल के सचिवों से खेलों के नाम पूछ रहे हैं। माना जा रहा है कि नए शैक्षिक सत्र में खेल गतिविधियां हर हॉस्टल में नजर आएंगे।
विज्ञापन


छात्राओं के हॉस्टल में जरूर कुछ खेल होते हैं लेकिन छात्रों के हॉस्टल में केवल टूटे वालीबाल नेट लगे हुए हैं। इससे हॉस्टल के खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सूत्रों का कहना है कि हॉस्टल नंबर आठ में बास्केटबाल खेलने की सुविधाएं मिलने जा रही हैं। छात्राओं के लिए हर हॉस्टल में बैडमिंटन खेलने के लिए सामान उपलब्ध कराने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed