{"_id":"5ba54220867a557f714f7c89","slug":"punjab-university-holly-day-home-will-be-in-shimla-and-dalhousie","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला और डलहौजी में होंगे पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉली डे होम, गेस्ट हाउस का काम अभी अधूरा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिमला और डलहौजी में होंगे पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉली डे होम, गेस्ट हाउस का काम अभी अधूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
punjab university
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों के लिए शिमला और डलहौजी की वादियों में हॉली-डे होम तैयार किए जा रहे हैं। इन बेहद खूबसूरत हॉली-डे होम को पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से शिमला में 38 लाख और डलहौजी में 49 लाख रुपये में तैयार किया जा रहा है। इन गेस्ट हाउस में स्पेशल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक पंजाब यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस के रेनोवेशन का कार्य अधूरा है। यहां ग्राउंड फ्लोर में चार कमरों को रेनोवेट किया जा रहा है। इसके फर्स्ट फ्लोर में आठ कमरे रेनोवेट किए गए हैं। इस गेस्ट हाउस की रेनोवेशन में करीब 55 लाख रुपये की लागत आएगी। इसकी जानकारी पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार जीएस चढ्डा ने दी।
विज्ञापन
शिमला के गेस्ट हाउस में 16 कमरे
शिमला में पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बनवाए गए इस गेस्ट हाउस में कुल 16 कमरे होंगे। इसमें ग्राउंड फ्लोर में एक अलग से डाइनिंग हॉल और रसोई होगी। इसके अलावा वाइस चांसलर के लिए स्पेशल सूट होगा, जिसमें सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स हॉली-डे होम, ऊपरी बकरोटा डलहौजी स्थित होगा, जिसमें चार कमरे और किचन होगा।
विज्ञापन
इन गेस्ट हाउस में रहने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से 200 रुपये चार्ज होंगे। इसके अलावा शिक्षक जब चाहे एसी कमरे में 200 रुपए खर्च कर रह सकते हैं। वहीं, बाहरी गेस्ट के लिए 700 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
छात्रों को नहीं मिल सकेगी सुविधा
छात्रों को गेस्ट हाउस के नाम पर प्रबंधन की ओर से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी। क्योंकि डलहौजी में स्टूडेंट हॉली-डे होम का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 49 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि छात्रों को यहां आम दिन छुट्टियां बिताने की इजाजत नहीं होगी।
पीयू और एफिलिएटेड कालेज की ओर से वेलफेयर कार्यक्रम के तहत ही छात्र यहां रुक सकेंगे। इसके लिए प्रति छात्र 30 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दूसरे कालेजों के छात्रों को वेलफेयर कार्यक्रम के तहत 50 रुपये देने होंगे।