फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university hiked auditorium rent

पीयू ने तीन गुणा बढ़ाया ऑडिटोरियम का किराया, जानिए नए रेट

Thu, 21 Dec 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
punjab university hiked auditorium rent
Punjab University VC Arun Grover
पंजाब यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम का किराया तीन गुणा तक बढ़ा दिया गया है। नए रेट पीयू के विभागों पर भी लागू करने की बात आई, तो विरोध शुरू हो गया। ऐसे विभागों ने आपत्ति जताई, जिनके पास खुद के ऑडिटोरियम नहीं हैं। ऐसे में वीसी ने कमेटी बना दी है, जो अपनी रिपोर्ट देगी। हालांकि, आउट साइडर के लिए नए रेट लागू हो गए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ ऑडिटोरियम, अंग्रेजी विभाग का ऑडिटोरियम, जिम्नेजियम हॉल और आईसीएसआर केअलावा इवनिंग स्टडी का भी ऑडिटोरियम है।
विज्ञापन


इनके किराए तीन गुणा तक बढ़े हैं। लॉ ऑडिटोरियम का किराया पीयू केविभागों केलिए पहले जहां पांच हजार था, इसे 17 हजार करने का प्रस्ताव रखा गया, जबकि आउट साइडर केलिए किराया सात हजार से सीधे ही 51 हजार किया गया। इसके अलावा आईसीएसआर का किराया विभागों के लिए 3500 और आउट साइडर केलिए छह हजार किया गया है। इसी तरह अंग्रेजी विभाग के ऑडिटोरियम का किराया 500 से 15 हजार रुपये किया गया।
विज्ञापन


जिनके पास खुद केऑडिटोरियम नहीं, वे कहां जाएं
सीनेट केदौरान हिंदी विभाग केअध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने मामला उठाया कि जिन विभागों केपास खुद केऑडिटोरियम नही हैं, वे कहां जाएं? किराया इतना बढ़ा दिया कि विभागों के पास बजट नहीं है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि पीयू केजिन विभागों केपास खुद केऑडिटोरियम नही हैं, उन्हें किराये में छूट मिलनी चाहिए। इस पर वीसी की तरफ से एक कमेटी बनाई गई है, जो इस प्रस्ताव पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed