फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Got 18th Rank in Outlook Eye Care India MBA Ranking 2020

एमबीए रैंकिंग में आईआईएम अमृतसर और नागपुर से आगे निकली पंजाब यूनिवर्सिटी, मिली 18वीं रैंक

Mon, 25 Nov 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Nov 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Got 18th Rank in Outlook Eye Care India MBA Ranking 2020
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
आउटलुक आई केयर इंडिया एमबीए रैंकिंग-2020 में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) ने 18वीं रैंक हासिल की है। इस बार पीयू ने आईआईएम अमृतसर, नागपुर, विशाखापट्टनम को पीछे छोड़ दिया है। ओवरऑल विश्वविद्यालयों की सूची देखें तो उसमें पीयू को दूसरा स्थान मिला है। रैंकिंग इस बार बेहतर प्रदर्शन पीयू खुशी मना रहा है। इसके साथ ही पीयू की नजर अब निरफ रैंकिंग पर है। इसमें बाजी मारने की तैयारी की जा रही है। पीयू इसके लिए डाटा अपलोड कर रहा है।
विज्ञापन


आउटलुक आई केयर इंडिया एमबीए रैंकिंग-2020 में टॉप पब्लिक एमबीए इंस्टीट्यूशंस में आईआईएम बंगलूरू ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है जबकि आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम इंदौर, आईआईएम लखनऊ, आईआईएम कोझीकोड केरल, आईआईएम तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु, आईआईएम उदयपुर, आईआईएम रायपुर, आईआईएम शिलांग टॉप टेन में शामिल हैं।
विज्ञापन


डीयू को 12वीं रैंक मिली है। उन्हें 68.29 अंक मिले हैं। वहीं पीयू को 18वीं रैंक मिली है। पीयू को 56.98 अंक मिले हैं। आईआईएम अमृतसर, आईआईएम नागपुर, आईआईएम विशाखापट्टनम 26 से लेकर 30वीं रैंक के बीच आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पैरामीटर

फैकल्टी स्टूडेंट्स रेश्यो
रिसर्च
प्लेसमेंट
फैकल्टी क्वालिटी
डायवर्सिटी

यूबीएस की मेहनत रंग लाई
पीयू का यूबीएस विभाग कई विषय में एमबीए कराता है। कैट के जरिए ही एमबीए के एडमिशन लिए जाते हैं। विभाग की मेहनत का ही कमाल है कि रैंकिंग लगातार बेहतर आ रही है। टाइम्स रैंकिंग में भी दुनिया भर के संस्थानों में यूबीएस को 15वां स्थान मिला था। यहां के विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट मिलता है। चालू वर्ष में 55 लाख रुपये टॉप प्लेसमेंट पैकेज हुआ था। यह संस्थान 70 फीसदी स्टूडेंट्स को खुद ही प्लेसमेंट दिलाता है। ओवरऑल प्लेसमेेंट का स्कोर 95 से अधिक रहता है। प्रोफेसर भी यहां अनुभवी हैं। मालूम हो कि इस साल यूबीएस विभाग ने एमबीए एंटरप्रेन्योर शुरू किया है। अगले शैक्षिक सत्र में कई अन्य विषयों से भी एमबीए कराने की तैयारी की जा रही है।

यह सभी की मेहनत का परिणाम है। आगे भी बेहतर रैंकिंग के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
- प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस विभाग

एमबीए रैंक बेहतर आई है। अब निरफ रैंकिंग का डाटा अपलोड किया जा रहा है। इसमें भी अच्छा प्रदर्शन होगा।
- डॉ. आशीष जैन, निदेशक, आईक्यूएसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed