{"_id":"5f49f3e28ebc3e0bf947d2c2","slug":"punjab-university-going-to-start-new-session-from-1-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू में एक सितंबर से नए सेशन की पढ़ाई, जरूरत पड़ने पर ही गेस्ट व कांट्रेक्ट शिक्षकों से लेंगे काम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में एक सितंबर से नए सेशन की पढ़ाई, जरूरत पड़ने पर ही गेस्ट व कांट्रेक्ट शिक्षकों से लेंगे काम
Sat, 29 Aug 2020 11:52 AM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:52 AM IST
सार
- 1 सितंबर से शुरू होने जा रही है नए शैक्षिक सत्र की पढ़ाई
- प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चल रही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी के नए शैक्षिक सत्र के लिए पढ़ाई एक सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस दौरान पढ़ाई दूसरे व तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ही हो पाएगी, क्योंकि प्रथम वर्ष में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। मेरिट लिस्ट अभी आई नहीं है। ऐसे में कुल विद्यार्थियों की संख्या कम होगी।
पीयू ने यह भी साफ किया है कि जरूरी नहीं कि वह 1 सितंबर से गेस्ट फैकल्टी व कांट्रेक्ट के शिक्षकों को रख लेगी। जरूरत के हिसाब से उन्हें बुलाया जाएगा। जरूरत नहीं पड़ी तो इनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी। पीयू में लगभग 16 हजार विद्यार्थी हर साल शिक्षा पाते हैं।
लगभग नौ हजार विद्यार्थी हर साल नए एडमिशन लेते हैं। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए लगभग 700 स्थाई शिक्षक हैं। इनके अलावा 300 से अधिक गेस्ट फैकल्टी व कांट्रेक्ट के शिक्षक हैं। गेस्ट फैकल्टी व कांट्रेक्ट के शिक्षकों की सेवाएं लेना पीयू ने जून में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
क्योंकि लॉकडाउन भी था और पीयू की डेढ़ माह की छुट्टियां भी पड़ गई थीं। अब 1 सितंबर से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर गेस्ट फैकल्टी को भी इंतजार है कि पीयू उन्हें नौकरी पर फिर बुलाएगी, क्योंकि इन शिक्षकों के पास अभी कोई काम नहीं है।

पीयू छात्रों को प्रमोट नहीं कर पाई
पिछले साल जिन छात्रों के दाखिले लिए गए थे उनको व दूसरे वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने के आदेश यूजीसी, शिक्षा मंत्रालय की ओर से मिल चुके हैं। पीयू ने भी छात्रों को प्रमोट करने का आधार तैयार कर लिया था। इस बात को एक माह बीत चुका, बावजूद इसके छात्रों को प्रमोट नहीं किया गया। छात्र भी इसको लेकर असमंजस में हैं।
दूसरी ओर शिक्षक भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि विद्यार्थियों को किस हिसाब से अगली कक्षाओं का सिलेबस पढ़ाया जाए। यदि कोई छात्र फेल कर दिया गया तो उसके लिए आगे की कक्षाओं की पढ़ाई का महत्व नहीं रहेगा। शिक्षकों का कहना है कि पीयू को पहले इन छात्रों को प्रमोट करना चाहिए था और उसके बाद आगे की कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करवाई जानी चाहिए थी।
गेस्ट फैकल्टी जरूरत के हिसाब से रखी जाएगी। बाकी छात्रों के प्रमोट करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।
- प्रो. आरके सिंगला, डीयूआई, पीयू