{"_id":"5960aa414f1c1b4f708b45bb","slug":"punjab-university-extended-pg-course-admission-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से PG कोर्स करना चाहते हैं, अब इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू से PG कोर्स करना चाहते हैं, अब इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पीयू ने आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी थी, जबकि ग्रेजुएशन के नतीजे भी नहीं आए थे। अमर उजाला ने इस मामले को तीन जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बन गई थी कि ग्रेजुएशन के परिणाम के बिना पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए कैसे आवेदन होगा? बता दें कि पिछले सप्ताह पीयू ने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आवेदन बंद कर दिए थे। एमकॉम और एमएससी के कोर्स में दाखिला मेरिट लिस्ट के हिसाब से होता है।
जबकि अन्य कोर्स में ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत नंबर को तरजीह दी जाती है। इस कारण सबसे ज्यादा टेंशन एमकॉम और एमएससी वालों को थी। अब पीयू की तरफ से रिजल्ट घोषित करना शुरू कर दिया गया है। अब परिणाम आने के बाद स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे।