फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university changed rules for scholarship

पीयूः अब सेशन शुरू होते ही मिलेगी स्कॉलरशिप, बस करना होगा ये काम

Fri, 03 Feb 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
punjab university changed rules for scholarship
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्टूडेंट्स को अब विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप सेशन शुरू होते ही मिल जाएगी, पर सके लिए बस एक काम करना होगा। पीयू प्रशासन ने स्कॉलरशिप की प्रक्रिया सरल बनाने तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई 2017 एकेडमिक सत्र से स्टूडेंट्स को मिलने वाली स्कॉलरशिप सत्र के शुरुआत में ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन के फैसले से करीब 16 हजार पीयू कैंपस और 20 हजार पत्राचार विभाग के स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि पीयू प्रशासन अगले सत्र से सभी विभागों में फीस बढ़ोतरी करने जा रहा है। आगामी मार्च सीनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। पीयू की ओर हर साल दी जाने वाली अन्य स्कॉलरशिप भी अब समय पर जारी होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीयू छात्र काउंसिल और अन्य छात्र संगठन ने फीस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया था। 2.50 से 5 लाख तक की पारिवारिक सालाना आय वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में छूट देने का फैसला लिया है। यह छूट स्कॉलरशिप के तौर पर 50 से 75 फीसदी तक मिलेगी। लेकिन पहली बार स्कॉलरशिप सेशन के शुरू में तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने स्कॉलरशिप बजट तैयार करने के लिए पूरा डाटा सत्र के शुरुआत में ही तैयार करने का फैसला लिया है। ऐसे में विद्यार्थियों से दाखिला फार्म भरते समय ही इस संबंध में जानकारी ले ली जाएगी। पीयू स्टूडेंट काउंसिल सचिव आशिक मोहम्मद ने कहा कि जरूरतमंद स्टूडेंट्स को फीस जमा करने के समय ही छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही पीयू प्रशासन के साथ अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।


पीयू एफिलिएटेड 193 कॉलेजों में भी बढ़ेगी फीस
पंजाब यूनिवर्सिटी आर्थिक स्थित से निपटने के लिए अगले सत्र से पीयू में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स की फीस बढ़ाने का फैसला ले चुकी है। लेकिन बढ़ी फीस का असर पीयू के पत्राचार विभाग में पढ़ने वाले 20 से 22 हजार स्टूडेंट्स पर भी पड़ेगा। उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी एफिलिएटेड 193 कॉलेजों के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स की फीस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed