फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university changed rules for admission in colleges, no cet for admission

खाली सीटों पर दाखिले के लिए नहीं चाहिए CET, ऐसे मिलेगा एडमिशन

Thu, 11 Aug 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Aug 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
punjab university changed rules for admission in colleges, no cet for admission
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिला नहीं मिला तो निराश न हो। सीटें खाली हैं और उन पर एडमिशन लेने के लिए सुनहरा मौका मिला है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और एफिलिएटेड 190 कॉलेजों में 2016-17 सत्र में दाखिला का अंतिम दौर चल रहा है। पीयू कुलपति की अनुमति और लेट फीस के साथ 20 अगस्त तक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला हो सकता है।
विज्ञापन


कई कॉलेजों की लिखित मांग पर पीयू प्रशासन ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की खाली सीटों पर सीईटी(पीजी) एंट्रेंस टेस्ट से छूट देने का फैसला लिया है।  लेकिन यह लाभ सिर्फ उन कॉलेजों को मिलेगा जहां पर सीईटी एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट ने आवेदन नहीं किया और अभी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में सीटें खाली हैं। पीयू डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल दफ्तर की ओर से सभी एफिलिएटेड कॉलेज प्रिंसिपल को सीईटी(पीजी) एंट्रेंस से छूट संबंधी चिट्ठी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


चिट्ठी में कहा गया है कि अगर सीईटी टेस्ट क्लीयर स्टूडेंट ने आवेदन नहीं किया तो कॉलेज स्टूडेंट्स से आवेदन लेकर मेरिट पर दाखिला कर सकते हैं। लेकिन कॉलेजों को पहले सीईटी(पीजी) में अपीयर होने वाले स्टूडेंट्स को वरीयता देनी होगी। पीयू एफिलिएटेड कई कॉलेजों में एमबीए और साइंस की सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों ने पीजी कोर्स में मांगी सीटें  
पीयू एफिलिएटेड कई कॉलेजों ने एमएससी सहित कई अन्य पीजी कोर्स में 5 से 10 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। लेकिन अभी इस मामले में अंतिम फैसला नहीं हुआ है। डीएवी कॉलेज-10 के प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन ने बताया कि उन्होंने एमसीसी केमिस्ट्री, जुलॉजी,गणित में अतिरिक्त सीटें मांगी हैं। उन्होंने बताया कि इन कोर्स में दाखिले के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है।

गुरु गोबिंद सिंह और देव समाज कॉलेज में सीटें खाली
अभी कुछ कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में सीटें खाली हैं। सेक्टर-26 स्थित गुरुगोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ.चरणजीत कौर सोही के अनुसार बीसीए, बीएससी और एमए के कुछ कोर्स में सीटें खाली हैं। 20 अगस्त से पहले इन कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।  सेक्टर-36 देव समाज कॉलेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ.मीरा मोदी के अनुसार कॉलेज में बीसीए, बीए और एमए एकोनॉमिक्स की कुछ सीटें अभी खाली हैं। छात्राऐं दाखिले के लिए आवेदन कर सकती हैं।

बीकॉम की तीसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी
पीयू ने शहर के 11 कॉलेज और पीयू ईवनिंग विभाग में बीकॉम की रिक्त और एडिशनल सीटों पर दाखिले के लिए तीसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया है। चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.संजय कौशिक के अनुसार 16 और 17 को पीयू लॉ ऑडिटोरियम में काउंसिलिंग होगी। उन्होंने बताया कि शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।  


सिंडीकेट की मंजूरी के बाद  कॉलेजों को पीजी कोर्स में दाखिले के लिए सीईटी(पीजी) एंट्रेंस टेस्ट से छूट दी गई है। लेकिन कॉलेजों को पहले एंट्रेंस टेस्ट में अपीयर स्टूडेंट को वरीयता देनी होगी।
- प्रोफेसर परविंदर सिंह, डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed