{"_id":"5825c3604f1c1ba16fb3a36d","slug":"punjab-university-changed-big-rule-related-to-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स ध्यान दें, पीयू ने एग्जाम से जुड़े एक नियम में किया बदलाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्टूडेंट्स ध्यान दें, पीयू ने एग्जाम से जुड़े एक नियम में किया बदलाव
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Nov 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षाओं से जुड़े एक नियम में बड़ा बदलाव किया है। परीक्षाओं के समय में परिवर्तन किया गया है। इस निर्णय से पीयू और एफिलिएटेड 192 कॉलेज में पढ़ने वाले करीब 3 लाख स्टूडेंट को फायदा होगा। दिसंबर में होने वाली अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) परीक्षाओं में नए नियम लागू किया जाएगा।
पीयू और कॉलेजों में 3 से 28 दिसंबर तक सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पीयू प्रशासन ने सुबह और दोपहर बाद सत्र में होने वाली परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया है। अब सभी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाएं आधा घंटे पहले शुरू होंगी। बता दें कि पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों की छात्राओं और अभिभावकों ने दोपहर बाद परीक्षा का समय बदलने की मांग की थी।
पीयू की दोपहर बाद सत्र की परीक्षा शाम 2 से 5.15 बजे ली जाती हैं। सर्दियों में अंधेरा होने से छात्राओं को घर पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या अधिक है। पीयू के ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पीयू प्रशासन को कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पीयू प्रशासन ने परीक्षा शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
नए परीक्षा शेड्यूल के तहत सुबह के सत्र की परीक्षा 9.30 से 12.30 बजे और दोपहर बाद परीक्षा 12.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में ओएमआर सीट भरने के लिए मिलने वाले अतिरिक्त 15 मिनट को खत्म करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर परीक्षाओं की डेटशीट एक दो दिन में जारी कर दी जाएगी। स्टूडेंट को 24 नवंबर के बाद ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। दिसंबर में परीक्षाओं के लिए आवेदन का समय निकल चुका है। लेकिन अब आवेदन करने वालों को 22 हजार लेट फीस चुकानी होगी।