फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Chandigarh Will Release Results before 22 Days, Great Record

स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज, पंजाब यूनिवर्सिटी के नाम एक और रिकॉर्ड, 22 दिन पहले रिजल्ट

Tue, 15 Jan 2019 01:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 15 Jan 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh Will Release Results before 22 Days, Great Record
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा है। हर बार रिजल्ट फरवरी में जारी होते थे, लेकिन इस बार 22 दिन पहले आ रहा है। लगभग 18 लाख कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। पीयू प्रशासन 22 जनवरी को पहले चरण के परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। इस दिन बीसीए, बीकॉम व बीबीए के रिजल्ट जारी होंगे। बाकी रिजल्ट अन्य तिथियों में आएंगे। 15 फरवरी तक को अधिकांश कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। 3 दिसंबर से 26 दिसंबर तक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में 192 कॉलेजों के लगभग ढाई लाख विद्यार्थियों ने एग्जाम दिए थे।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों की ओर से लिखी गई कॉपियों की संख्या लगभग 19 लाख है। इन कॉपियों की जांच आठ से नौ सेंटरों पर एक हजार से अधिक शिक्षक कर रहे हैं। यह जांच लगभग पूरी हो गई है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। 22 जनवरी को पहला चरण में बीसीए, बीकॉम व बीबीए के रिजल्ट जारी होंगे। इन कक्षाओं में आठ हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। बाकी रिजल्ट अन्य तिथियों में आएंगे। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी तक को अधिकांश कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इस पर तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन


एक लाख कॉपियां चेक होना बाकी
विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर 18 लाख कॉपियां चेक हो चुकी हैं। लगभग एक लाख कॉपियां और चेक होंगी। इन कॉपियों की जांच 31 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद इन कक्षाओं का रिजल्ट परीक्षा नियंत्रक शाखा में कंपाइल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी के दूसरे सप्ताह में होंगे एग्जाम
3 से 26 दिसंबर के मध्य जो पेपर क्लैश हुए हैं उनके एग्जाम फरवरी के दूसरे सप्ताह में कराए जाएंगे। इस परीक्षा में वह विद्यार्थी भी शामिल होंगे जो खेल के लिए बाहर गए हैं या फिर किसी एक्टिविटीज में शामिल हुए हैं। इन विद्यार्थियों की संख्या लगभग एक हजार है। परीक्षा खत्म होने के एक सप्ताह में इन विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच भी पूरी हो जाएगी और कुछ दिन में ही रिजल्ट जारी हो जाएगा। मालूम हो कि परीक्षाओं के मध्य में नेट का पेपर आ गया था। इसके कारण मास्टर डिग्री करने वाले कई स्टूडेंट मुख्य परीक्षा नहीं दे पाए थे। वह अब शामिल होंगे।


लगभग 18 लाख कॉपियों की जांच हो गई है। एक लाख कॉपियों चेक होना बाकी हैं, उनकी जांच 31 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। बीसीए, बीकॉम, बीबीए के परीक्षा 22 या 23 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। सभी तैयारियों पूरी हो गई हैं।
- प्रो. परविंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed