{"_id":"5c5ea109bdec2205dc401ef8","slug":"punjab-university-chandigarh-vc-released-circular-for-all-departments-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी ने सभी विभागों के चेयरमैन को दिए निर्देश- टेबल पर न रहे फाइल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी ने सभी विभागों के चेयरमैन को दिए निर्देश- टेबल पर न रहे फाइल
Sat, 09 Feb 2019 03:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 09 Feb 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने सभी विभागों के चेयरमैन को निर्देश दिए हैं कि फाइलों का निपटारा समय पर करें। फाइलों का मूवमेंट सही होगा तो समय पर समस्याओं का निपटारा हो सकेगा। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए बताया है कि उनकी टेबल पर कोई फाइल पेंडिंग नहीं है। सभी से इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया है।
वीसी ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि विभागों में जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनका यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा हों। साथ ही कांट्रेक्ट पर जो स्टाफ काम कर रहा है उसके अप्रूवल जल्दी होने चाहिए। यह कार्य पेंडिंग नहीं हों। समय से अप्रूवल होने से संस्थान के काम प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में पीयू को आगे बढ़ाना है इसलिए सभी विभाग इसे गंभीरता से लें।
15 दिन में स्वच्छता की रिपोर्ट भी दें। साथ ही हर विभाग स्वच्छता में एक दूसरे की मदद भी करें। सभी मिलकर कार्य करेंगे तो परिणाम अच्छे होंगे। उन्होंने कहा कि ई वेस्ट का डिस्पोजेबल करना है, इसलिए इस ओर अपने अपने सुझाव भी सभी दें। हर विभाग में ऐसे फर्नीचर जो खराब की श्रेणी में हैं, लेकिन वह हैरिटेज का काम करते हैं तो उनका रखरखाव सही से होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एलुमिनी छात्रों से विभाग संपर्क में रहें। समय समय पर उनकी बैठकें होनी चाहिए। पीयू के लिए फंड आदि के रास्ते भी इस तरह खुलेंगे। बैठक में उन्होंने सभी विभाग अध्यक्षों के कार्यों के प्रति संतुष्टि जताई।
शौचालयों के रेनोवेशन को लेकर ड्राइव चलाएं
वीसी ने शौचालयों की साफ सफाई के लिए एक ड्राइव चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छता अभियान में शौचालयों पर पूरा जोर है इसलिए सभी लोग शौचालयों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनकी मरम्मत आदि समय समय पर कराएं। हर विभाग अपने अपने शौचालयों के कार्य करवाएं।
रिसर्च में आ रही दिक्कतें बताएं
वीसी ने सभी विभाग अध्यक्षों से यह भी कहा है कि जो प्रोजेक्ट रिसर्च के चल रहे हैं उनमें कोई दिक्कतें आ रही हैं तो उन्हें साझा करें ताकि उनका निवारण समय पर हो सके और रिसर्च प्रभावित न हों। उन्होंने रिसर्च में जुड़े शिक्षकों की बैठक भी जल्द करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रिसर्च के जरिये पीयू ने देश दुनिया में पहचान बनाई है। इस रिसर्च को और आगे तक ले जाएंगे।