फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Chandigarh VC Rajkumar New Year Resolution

न्यू ईयर 2019 के पहले दिन पीयू वीसी राजकुमार ने जारी किया कैलेंडर, लिया बड़ा संकल्प

Wed, 02 Jan 2019 01:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh VC Rajkumar New Year Resolution
पीयू वीसी राजकुमार
नए साल 2019 के पहले दिन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के वीसी राजकुमार ने कैलेंडर जारी किया और बड़ा संकल्प लेते हुए एक एलान किया। वीसी के मुताबिक, पंजाब यूनिवर्सिटी को हम सभी को मिलकर और निखारना चाहिए। हमें कंधे से कंधा मिलाकर कैंपस के हर क्षेत्र को ओर मजबूत बनाना है। इस संकल्प के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने दिन की शुरुआत की। इस मौके पर वीसी ने पीयू के न्यू ईयर कैलेंडर को रिलीज किया।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी की हर स्टाफ की जरूरतों को पूरा करूंगा: वीसी
वीसी ने कहा कि वे पंजाब यूनिवर्सिटी को लीड कर रहे हैं। वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वे कैंपस के हर स्टाफ की जरूरतों को पूरा करेंगे। डीन प्रो. शंकरजी झा ने यूनिवर्सिटी की हर क्षेत्र में उन्नति के लिए संकल्प लिया। वहीं, रजिस्ट्रार प्रो. कर्मजीत सिंह ने सभी को नए साल की बधाई दी। इस मौके पर एग्जाम कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह, प्रो. अश्वनी कॉल और दीपक कौशिक ने भी मौजूद थे।
विज्ञापन


हॉस्टल नंबर एक में लड़कियों ने मनाया नए साल
पीयू के माता गुजरी हॉल, गर्ल्स हॉस्टल नंबर- 1 में छात्राओं एवं स्टाफ ने नए साल को सेलीब्रेट किया। हॉस्टल वार्डन डॉ. सुमन मोर ने सभी को बधाई दी और उन्होंने छात्राओं एवं कर्मचारियों को उनकी इच्छाओं पूरी होने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें बेहतर नागरिक बनना चाहिए और अपने आसपास को साफ रखना चाहिए, क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण से स्वास्थ्य अच्छा होगा और ध्यान केंद्रित रहने में मदद मिलेगी। इस दौरान छात्राओं ने डांस प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed