{"_id":"5b0651f74f1c1bd6408b74d2","slug":"punjab-university-chandigarh-syndicate-and-senate-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की बैठक 26 मई को, स्टूडेंट्स को कई राहत मिलेंगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की बैठक 26 मई को, स्टूडेंट्स को कई राहत मिलेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 May 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Arun Grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट बैठक शनिवार को होने जा रही है और रविवार को सीनेट बैठक होगी। इनमें कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। सिंडिकेट बैठक में इस बार मुख्य तौर पर पर छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ कमाई और कैंपस में सोलर प्लांट लगाने का मुद्दा मुख्य तौर पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक सोलर प्लांट लगाने पर तो मुहर लग सकती है, लेकिन सिंडिकेट में हंगामा भी हो सकता है। क्योंकि वीसी की ओर से हाईकोर्ट में दिए गए शपथ पत्र के खिलाफ रजिस्ट्रार ने भी पिछली तारीख पर हाईकोर्ट में एक एफिडेविट दिया है। वीसी अपना एफिडेविट वापस लेने से इनकार कर चुके हैं, लेकिन सिंडिकेट के सदस्य फिर से वीसी पर दबाव बना सकते हैं कि वे एफिडेविट वापस लें।
सोलर प्लांट पीयू के लिए फायदे का सौदा
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रबंधन साउथ कैंपस में 500 किलोवॉट के सोलर एनर्जी प्लांट को लगाने पर काम कर रहा है। इसकी मंजूरी के लिए मामला सिंडिकेट में रखा गया है। बिजली के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए इस प्रपोजल को बनाया है। अगर यह प्लांट शुरू हो जाता है तो बिजली के बिल में हर महीने करीब 90 हजार की बचत होगी। इसके बनने से बिजली की कमी से जूझ रही पीयू को काफी हद तक राहत भी मिलेगी। इसको तैयार करने का काम बाहरी कंपनी को दिया जाएगा और रखरखाव भी कंपनी करेगी।
बदले में पीयू को बेहद सस्ते दामों पर यानी 3.44 रुपये यूनिट बिजली मिलेगी। पीयू को इसके लिए सिर्फ जगह उपलब्ध करवानी होगी। एक किलोवॉट सोलर बिजली उत्पादन के लिए करीब 100 वर्ग फीट जगह की जरूरत होती है। ऐसे में 500 किलोवॉट सोलर प्लांट के लिए करीब 50 हजार वर्ग फीट जगह की जरूरत होगी। इसके लिए साउथ कैंपस के यूआइईटी के ब्लॉक 1 व 2, बीएमएस ब्लॉक 1 व 2 और डेंटल इंस्टीटयूट की छत का चयन किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ कमाई भी एजेंडे में
पीयू में पढ़ने वाले जरूरतमंद छात्र पढ़ाई के साथ कैंपस में ही कोई पार्ट टाइम काम भी कर सकें, इसके लिए भी एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। लाइब्रेरी, विभिन्न विभागों मे ऐसे कई काम हैं, जिनमें छात्र हाथ बटा सकते हैं और बदले में उन्हें कुछ मेहनताना भी मिल सकता है। इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए भी सिंडिकेट के एजेंडे में रखा गया है।