फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university chandigarh senaters complaint about syndicate to vc rajkumar

पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेटर्स बोले- वीसी सर! सिंडीकेट मनमानी करने पर उतारू है, रास्ता निकालें

Thu, 08 Aug 2019 01:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 08 Aug 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh senaters complaint about syndicate to vc rajkumar
पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेटर्स - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी के कई सीनेटरों ने सिंडिकेट पर मनमानी का आरोप लगाते हुए वीसी प्रो. राजकुमार को पत्र दिया है। लिखे पत्र में कहा गया है कि यदि सिंडिकेट की मनमानी पर रोक नहीं लगी तो पीयू को बड़ा नुकसान होगा। सीनेटरों ने वीसी से जल्द से जल्द इसकारास्ता निकालने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने डीएसडब्ल्यू और डीन रिसर्च हटाने की मांग भी की। सीनेटर संजय टंडन, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. अजय रंगा, प्रो. संगा, डॉ. जगदीश मेहता, वीरेंद्र गिल, नीरू मलिक ने इस मामले को लेकर वीसी से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘उच्च सदन सीनेट में जब यह बात पास हो जाती है कि बिना एजेंडे के किसी विषय पर चर्चा हो सकती है लेकिन निर्णय नहीं, तो सिंडिकेट उसका पालन क्यों नहीं कर रही। इसका जवाब दिया जाए। बिना एजेंडे के 26 शिक्षकों की नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई। बिना एजेंडे के डीन रिसर्च बना दिया गया। बिना एजेंडे के ही कई प्रस्ताव हर सिंडिकेट की बैठक में पास हो रहे हैं। कॉलेज की एफिलिएशन कमेटी बना दी गई जबकि इसकी जरूरत नहीं है। लाखों रुपये आए दिन बैठक कर खर्च किए जा रहे हैं। यह फिजूलखर्ची है, इस कमेटी को खत्म किया जाए।’
विज्ञापन


इसके अलावा सीनेटरों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों व कर्मचारियों के रोस्टर के लिए सालों से बैठक नहीं की गई है जबकि कॉलेजों की मान्यता के लिए आए दिन बैठक हो रही है। उन्होंने वीसी से कहा, इस खेल को रोका जाना चाहिए। शून्य सत्र में जो विषय उठाने चाहिए वह पहले ही उठाकर उन पर निर्णय सिंडिकेट ले रही है। डेंटल शिक्षकों की प्रमोशन पॉलिसी पर निर्णय लेने की मांग की गई। यह भी कहा, पीयू के कैलेंडर का पालन नहीं किया जा रहा है। यूजीसी के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए डीएसडब्ल्यू की तैनाती की जाए

सीनेटरों ने वीसी से कहा कि डीएसडब्ल्यू का कार्यकाल पूरा हो गया, लेकिन सिंडिकेट ने उसे बढ़ा दिया जबकि वीसी की उस नाम पर सहमति नहीं थी। यह पीयू कैलेंडर के खिलाफ है। नियमों को ध्यान में रखते हुए नए डीएसडब्ल्यू की तैनाती की जाए।

22 अगस्त को होगी सीनेट की बैठक
सीनेट की बैठक 22 अगस्त को होने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में इन सभी मुद्दों पर जमकर बहस होगी। साथ ही डीएसडब्ल्यू के नाम पर भी मुहर लग जाएगी कि वर्तमान डीएसडब्ल्यू रहेंगे या कोई अन्य किसी के नाम पर मुहर लगेगी। बैठक की सूचना सभी सीनेट सदस्यों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed