{"_id":"5d7f5b028ebc3e93cc43f5c3","slug":"punjab-university-chandigarh-security-arrangements-review","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी की सुरक्षा होगी कड़ी, कराया जा रहा है सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी का रिव्यू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी की सुरक्षा होगी कड़ी, कराया जा रहा है सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी का रिव्यू
Mon, 16 Sep 2019 03:23 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पहले से इंस्टॉल किए गए करीब 250 कैमरों का रिव्यू कराया जा रहा है। रिव्यू के बाद अगर इंस्टॉल कैमरों की रिजोल्यूशन कम पाई जाती है तो उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। पीयू के वीसी प्रो. राज कुमार ने बताया कि कैंपस में हाई रेजुलेशन कैमरे भी लगेंगे ताकि सुरक्षा पुख्ता की जा सके।
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले कैंपस के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगे कैमरे को रिव्यू किया जाएगा। कैंपस में सबसे ज्यादा भीड़ वाली जगहों में मुख्य मार्केट, स्टूडेंट सेंटर और लॉ भवन से गांधी भवन वाली सड़क है। इसके अलावा गेट नंबर-1, 2 और 3 है। यहां बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी इंस्टॉल किए जाएंगे। स्टूडेंट सेंटर के आप पास की पार्किग में भी सीसीटीवी लगेंगे।
वर्तमान में कैंपस के ज्यादातर हिस्सों में ऐसे कैमरे इंस्टॉल हैं, जिसका रिजोल्यूशन काफी कम है। कैमरे में चेहरा भी साफ नहीं आता है। कैमरे की खराब क्वालिटी की वजह से ही कई मामलों की जांच लटकी हुई है। सेफ्टी को लेकर ही मामला उठ रहा है कि पीयू में कई जगहों पर रात को ज्यादा अंधेरा रहता है, वहां पूरी तरह से लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
इस मामले पर पीयू के वीसी ने कहा कि सिक्योरिटी को लेकर वह काफी सख्त हैं। हफ्ते में एक दिन खुद कैंपस में घूम कर देखते हैं और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हैं। रोजाना शाम को कैंपस के सभी सिक्योरिटी गार्ड्स की मीटिंग ली जाती है। कैंपस में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स की संख्या भी बढ़ाई गई है।

अधिक समय तक करना पड़ता है काम
हाई रिजोल्यूशन वाले सीसीटीवी लग जाने के बाद यहां पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स को सबसे अधिक राहत मिलेगी। कई विभागों में सिक्योरिटी गार्ड्स को दो-दो शिफ्टों में लगातार काम करना पड़ रहा है। अधिक समय तक काम करने से उन्हें समय पर लीव भी नहीं मिल पाती है और इससे स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है।
मेरे आने के बाद पीयू में सुरक्षा को लेकर कई बड़े कदम उठाए गए हैं। कैंपस के सीसीटीवी कैमरों को रिव्यू कराया जा रहा है। साथ ही जहां रिपेयरिंग की जरूरत है, रिपेयरिंग भी कराई जा रही है।
- प्रो. राज कुमार, वीसी, पंजाब यूनिवर्सिटी