{"_id":"5c7f5238bdec2213f80150e2","slug":"punjab-university-chandigarh-scehem-to-fill-vacant-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमानः पंजाब यूनिवर्सिटी में नए शैक्षिक सत्र से अब खाली नहीं रहेंगी सीटें, दूसरे को मिलेगा एडमिशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फरमानः पंजाब यूनिवर्सिटी में नए शैक्षिक सत्र से अब खाली नहीं रहेंगी सीटें, दूसरे को मिलेगा एडमिशन
Wed, 06 Mar 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एडमिशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शैक्षिक सत्र में दाखिला लेने के बाद यदि कोई विद्यार्थी बीच में पढ़ाई छोड़ता है तो उसकी सीट अन्य विद्यार्थी को दे दी जाएगी। विभाग अध्यक्ष ही अपने स्तर से अन्य विद्यार्थियों की भर्ती कर सकेंगे। इसके लिए योजना बनाने का काम चल रहा है। पीयू में 16 हजार से अधिक सीटें हैं। शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद कुछ विद्यार्थियों को दूसरे विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थानों में दाखिला हो जाता है।
ऐसी स्थिति में सीटें खाली होने से पीयू को राजस्व का नुकसान है। सूत्रों का कहना है कि पीयू में 200 से अधिक सीटें हर साल खाली हो जाती हैं। इन सीटों पर दाखिले होते तो पीयू को लाखों रुपये फीस आदि के रूप में प्राप्त होते। चालू सत्र में भी सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए वीसी ने सभी विभाग अध्यक्षों से योजना मांगी थी। विभागों ने इस पर काम किया।
कुछ ने सीटों को अगले सत्र से भरने का बेहतर प्लान दिया है। कुछ विभागाध्यक्ष अभी इस पर कार्य योजना बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वेटिंग लिस्ट में जो विद्यार्थी आएंगे उन्हें पीयू दाखिले के लिए कॉल करेगा या फिर सामान्य विज्ञापन जारी कर उन पर दाखिले लेगा। इसके लिए बाकायदा आवेदन करने होंगे और मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।