{"_id":"5d5cd89f8ebc3e6c187cf435","slug":"punjab-university-chandigarh-rank-improved-in-cwur-world-ranking-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीडब्ल्यूयूआर की वर्ल्ड रैंकिंग में पीयू का शानदार प्रदर्शन रहा, आईआईटी और जेएनयू को पछाड़ा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीडब्ल्यूयूआर की वर्ल्ड रैंकिंग में पीयू का शानदार प्रदर्शन रहा, आईआईटी और जेएनयू को पछाड़ा
Wed, 21 Aug 2019 11:07 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडब्ल्यूयूआर वर्ल्ड रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पीयू ने आईआईटी गुवाहाटी व जेएनयू जैसे संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए 803वीं वर्ल्ड रैंकिंग हासिल की। पिछले साल यह आंकड़ा 807 पर था। पूरे विश्व में अचानक चार पायदान का सुधार पीयू के लिए बड़ी खुशखबरी है।
वहीं नेशनल रैंकिंग में पीयू को 12वीं रैंक मिली है। यह आंकड़ा पिछले साल 13 पर था। रिसर्च प्रदर्शन में पीयू को सर्वाधिक अंक मिले वहीं क्वालिटी ऑफ एजुकेशन में सुधार की जरूरत है। सीडब्ल्यूयूआर रैंकिंग विदेशी एजेंसी जारी करती है। इसमें 61 देशों के शिक्षण संस्थानों को शामिल किया जाता है।
क्वालिटी ऑफ एजुकेशन, एलुमिनी एम्प्लायमेंट, रिसर्च आउटपुट, क्वालिटी पब्लिकेशन, साइटेशन, इंफ्लूएन्स आदि बिंदुओं पर अंक निर्धारित होते हैं। पीयू का इस बार 71.6 फीसदी अंक मिले हैं। इसमें क्वालिटी ऑफ एजुकेशन पर 433 अंक मिले हैं। वहीं एलुमिनी एम्प्लायमेंट पर 587 अंक हासिल हुए। रिसर्च प्रदर्शन पर सर्वाधिक 779 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
पीयू की रैंकिंग में इस बार अच्छा सुधार हुआ है। ऑब्जेक्टिव बिंदुओं पर बेहतर कार्य हुआ और अच्छे अंक मिले हैं। सब्जेक्टिव पर काम और अच्छा करेंगे ताकि रैंक में और सुधार हो सके।
- डॉ. आशीष जैन, निदेशक, आईक्यूएसी

किस संस्थान को कौन सी मिली रैंक
संस्थान वर्ल्ड रैंकिंग नेशनल रैंकिंग अंक
आईआईएस 435 1 74.9
आईआईएम अहमदाबाद 523 2 73.9
आईआईटी दिल्ली 548 3 73.7
आईआईटी बांबे 587 5 73.3
आईआईटी मद्रास 600 6 73.2
दिल्ली विश्वविद्यालय 608 7 73.1
पंजाब विश्वविद्यालय 803 12 71.6
आईआईटी गुवाहाटी 969 15 70.5
जेएनयू 974 16 70.4
एएमयू 1165 21 69.4
आईआईएस 435 1 74.9
आईआईएम अहमदाबाद 523 2 73.9
आईआईटी दिल्ली 548 3 73.7
आईआईटी बांबे 587 5 73.3
आईआईटी मद्रास 600 6 73.2
दिल्ली विश्वविद्यालय 608 7 73.1
पंजाब विश्वविद्यालय 803 12 71.6
आईआईटी गुवाहाटी 969 15 70.5
जेएनयू 974 16 70.4
एएमयू 1165 21 69.4