{"_id":"5bcc0a79bdec22693d120af0","slug":"punjab-university-chandigarh-library-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः पंजाब यूनिवर्सिटी में अब डिपार्टमेंट भी मंगवा सकेंगे स्टूडेंट्स की पंसद की बुक्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बड़ा फैसलाः पंजाब यूनिवर्सिटी में अब डिपार्टमेंट भी मंगवा सकेंगे स्टूडेंट्स की पंसद की बुक्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
library chandigarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की लाइब्रेरी के अलावा स्टूडेंट्स के पसंद की बुक्स अब डिपार्टमेंट भी मंगवा सकेंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पसंद की जाने वाली बुक्स में क्या खास है, यह कारण स्टूडेंट्स को देना होगा। अब तक लाइब्रेरी में स्टूडेंट्स के पसंद की किताबें आती थीं।
पसंद की किताबें वही होती थी जो उनके सब्जेक्ट से जुड़ी होती थीं। अब स्टूडेंट्स दूसरे विषयों से जुड़ी किताबें अपने विभाग के माध्यम से मंगा सकेंगे। एक विद्यार्थी साल में दो किताबों की मांग कर सकता है। यह प्रस्ताव विभाग की लाइब्रेरी इंचार्ज के पास जाएगा। वहां तय होगा कि मंगवाई जा रही किताब से कितना लाभ होगा।
सूत्रों का कहना है कि हर साल विभाग की लाइब्रेरी में पुस्तकों का अच्छा-खासा भंडार हो जाएगा। मुख्य लाइब्रेरी पर भी इसके चलते बोझ कम हो जाएगा। यह प्रस्ताव इसी माह में पूरा हो जाएगा। विभाग इसकी मांग पीयू प्रशासन के समक्ष रखेंगे। मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। हालांकि डिपार्टमेंट्स पर खर्च होने वाले बजट की भी तुलना पसंद की जाने वाली बुक्स के बजट से की जाएगी।