फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university chandigarh law course admission

पीयू से लॉ करने की सोच रहे युवाओं के लिए बुरी खबर, कहीं और दाखिला ले लें

Fri, 09 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh law course admission
दाखिला
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से लॉ करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अभी वक्त है, कहीं और दाखिला ले लीजिए। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी में नए सेशन से इवनिंग लॉ में नई एडमिशन नहीं ली जाएंगी। सिर्फ पहले से इवनिंग स्टडी में पढ़ रहे स्टूडेंट ही इसे जारी रख पाएंगे।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया लॉ के लिए आठ घंटे का सेशन चाहता था। इस लिहाज से इवनिंग की क्लास एक बजे से शुरू कराने की बात की जा रही थी, लेकिन यह टाइम टेबल किसी भी लहजे से फिट नहीं बैठ पा रहा था। ऐसे में फैसला लिया गया कि इवनिंग लॉ के नए एडमिशन न लिए जाएं।
विज्ञापन


साथ ही इस बार कोई नया कोर्स शुरू नहीं हो रहा है। हालांकि इस बार पीयू प्रबंधन की कोशिश थी कि इंग्लिश ऑनर्स शुरू किया जाए, लेकिन यह योजना सिरे नहीं लगी। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर (पीयू आईएसएसआर) में चल रहे स्पेशल ऑनर्स कोर्स को अब तीन साल पूरा करने पर भी छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पीयू आईएसएसआर में पांच साल का स्पेशल कोर्स चलता है। इसमें तीन साल बीए और दो साल एमए में स्पेशलाइजेशन कराई जाती है। पहले यह पांच साल पूरा करना जरूरी था, लेकिन अब इसमें तीन साल पूरा करने के बाद एग्जिट प्वाइंट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed