{"_id":"5cac5b29bdec221465559bb7","slug":"punjab-university-chandigarh-got-9th-position-in-atal-ranking-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटल रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को मिला नौंवा स्थान, निरफ में एक पायदान खिसका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अटल रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को मिला नौंवा स्थान, निरफ में एक पायदान खिसका
Tue, 09 Apr 2019 02:13 PM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
punjab university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की लाज इस बार जहां अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इनोवेशन एचीवमेंट ने बचाई, वहीं निरफ रैंकिंग से तगड़ा झटका लगा। अटल रैंकिंग में पीयू को ओवरऑल जहां नौवीं रैंक मिलीं, वहीं यूनिवर्सिटी की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला। निरफ रैंकिंग में पीयू पिछले साल से एक पायदान पिछड़कर 34वें स्थान पहुंच गया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी वाइज रैंकिंग में भी 21वां स्थान मिला है। निरफ में रैंकिंग बेहतर नहीं आने का प्रमुख कारण परसेप्शन सही नहीं होना और रिसर्च मैपिंग पर काम नहीं होना रहा है।
ये तुलनात्मक अध्ययन
पिछले साल के आंकड़ों को गौर करें तो पीयू को निरफ रैंकिंग में ओवरआल 33वीं रैंक मिली थी। यूनिवर्सिटी वाइज रैंकिंग 20 रही थी। इंजीनियरिंग को पिछले साल 59 और इस बार 54वीं रैंक हासिल हुई है। मैनेजमेंट में पिछले साल 42वीं रैंक थी और इस बार 48वीं रैंक आई है। इसी तरह फार्मेसी का जलवा बरकरार है। पिछले साल की तरह इस बार भी यूआईपीएस दूसरे स्थान पर आया है।

निरफ में पिछड़ने के ये रहे कारण
निरफ रैंकिंग की शुरुआत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वर्ष 2015 में की थी। हर बार पीयू ने भी अप्लाई किया था। टीचिंग लर्निंग एंड रिसॉर्स, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एंड इनक्लूसिवेटी और परसेप्शन मानकों पर रैंकिंग की गई लेकिन इन सभी मानकों पर पीयू पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया। नैक की ओर से जिन बिंदुओं पर आपत्तियां लगाई गई थीं वह भी तीन साल में पूरी नहीं हो पाई। छात्रों का फीडबैक पीयू अब तक नहीं ले पा रहा है। रैंकिंग जारी करने वाली एजेंसी हर संस्थान के बारे में बाहरी लोगों से जानकारी करती है। ऐसे में पीयू की परसेप्शन लोगों के नजरिये से अधिक बेहतर नहीं रहा।
प्रो. राजकुमार, डॉ. आशीष को राष्ट्रपति ने दिया अवार्ड
अटल रैंकिंग में बाजी मारने पर दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीसी प्रो. राजकुमार व आईक्यूएसी निदेशक डॉ. आशीष जैन को सम्मानित किया। निरफ की फार्मेसी रैंकिंग में बाजी मारने पर यूआईपीएस की विभाग अध्यक्ष कंवलजीत चोपड़ा को भी दिल्ली में अवार्ड दिया गया।
होम साइंस व एसडी कॉलेज का भी प्रदर्शन अच्छा
निरफ रैंकिंग में कई शिक्षण संस्थानों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ओवरआल रैंकिंग में थापर यूनिवर्सिटी पंजाब को 45, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को 75, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को 81वीं रैंकिंग हासिल हुई है। इंजीनियरिंग में थापर यूनिवर्सिटी को 23, आईआईअी रोपड़ को 29 रैंक, मैनेजमेंट में लवली यूनिवर्सिटी पंजाब को 52, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंआ को 64, चितकारा यूनिवर्सिटी राजपुरा को 75वीं रैंक मिली है। कॉलेज वर्ग में चंडीगढ़ के होम साइंस कॉलेज को 72 व एसडी कॉलेज को 99वीं रैंक हासिल हुई है।

अटल रैंकिंग के ये रहे मानक
- बजट
- फैसिलिटी
- अवेयरनेस
- इंटर्नशिप
- कॉमर्शिलाइजेशन
- लर्निंग मैथर्ड्स
- गवर्नेंस
सभी बधाई के पात्र
अटल रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पीयू की पूरी टीम का योगदान रहा है। सभी बधाई के पात्र हैं। आगे भी बेहतर प्रदर्शन पीयू करता रहेगा।
- प्रो. राजकुमार, वीसी पीयू