फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Chandigarh Going to Open Learning Center in Thailand

पंजाब यूनिवर्सिटी अब थाईलैंड में भी कराएगी विद्यार्थियों को एमबीए, प्रथम चरण में होंगी 50 सीटें

Mon, 06 May 2019 03:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 May 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh Going to Open Learning Center in Thailand
पंजाब यूनिवर्सिटी
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ अब थाईलैंड में एनआरआई स्टूडेंट्स को एमबीए कराएगा। इसके लिए बिजनेस सेंटर खुलने जा रहा है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी के साथ सिंगापुर, दुबई में भी सेंटर खोलने की योजना है। इस योजना को पीयू प्रशासन अमलीजामा पहना चुका है। पीयू के एमबीए को वर्ल्ड रैंकिंग में 15वां स्थान मिला है। देश-दुनिया में पीयू से विद्यार्थी एमबीए करना चाहते हैं। इसकी डिमांड ज्यादा है और यहां का प्लेसमेंट बेहतर होता है। देश और विदेशी कंपनियां कैंपस सिलेक्शन के लिए पीयू के यूबीएस में आती हैं।
विज्ञापन


तमाम विदेशी विद्यार्थी ऐसे हैं जो पीयू से एमबीए करने की इच्छा रखते हैं पर किन्हीं कारणों से यहां नहीं आते। यहां एनआरआई स्टूडेंट्स की ज्यादा डिमांड है। इसी का ध्यान रखते हुए पीयू ने चार से पांच देशों का नाम चयन किया है जहां यूबीएस अपना सेंटर खोलेगा। यहां एमबीए का कोर्स करवाया जाएगा। प्रथम चरण में 50 सीटें रखे जाने का प्रस्ताव है। सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में थाईलैंड में यह सेंटर खुलेगा। उसके बाद सिंगापुर, दुबई का नंबर आएगा। इसके लिए पीयू औपचारिकता पूरी करने में लगा है। यह माना जा रहा है कि कुछ शिक्षक विदेश जाकर सेंटर स्थलों का जायजा ले चुका है।
विज्ञापन


बदला पाठ्यक्रम
यूबीएस ने एमबीए के पाठ्यक्रम को और मजबूत किया है। बाजार के मुताबिक पाठ्यक्रम में विषय डाले गए हैं। डाटा विश्लेषण महत्वपूर्ण है। विदेशी कंपनियों में इसके लिए नौकरी बहुत हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एमबीए के विद्यार्थियों को यह कोर्स कराया जाएगा। कुछ अन्य विषय भी लिए गए हैं जो आईआईएम आदि में चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों में आते हैं फार्म
यूबीएस विभाग आठ से दस विषयों में एमबीए कराता है। ऐसे में देशभर से विद्यार्थी यहां आवेदन करते हैं। हजारों की संख्या में आवेदन विभाग को मिलते हैं। उनका चयन प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के जरिये होता है। इस बार भी विभाग को हजारों आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed