फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university chandigarh going to digitalize 100 years old record

बड़ी कवायदः पीयू का 100 साल पुराना रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, जानिए कैसे?

Tue, 08 Nov 2016 02:38 PM IST
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Nov 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh going to digitalize 100 years old record
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
देश की टॉप यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी बड़ी कवायद करने जा रही है। इसका सौ साल पुराना रिकॉर्ड ऑनलाइन होने को तैयार है। 1982 में लाहौर से शुरू हुई पंजाब यूनिवर्सिटी का चंडीगढ़ कैंपस 1956 में शुरू हुआ था। पीयू की कई बिल्डिंग को हेरिटेज धरोहर का दर्जा प्राप्त है। जानकारी के अनुसार पीयू कैंपस स्थित प्रशासनिक ब्लॉक में लाहौर और शिमला से शिफ्ट हुआ रिकार्ड भी अलमारियों में रखा हुआ है।
विज्ञापन


बरसों पुराना काफी रिकार्ड रखरखाव के अभाव में खराब हो चुका है। पीयू प्रशासन अपनी पुरानी धरोहर को अब डिजिटाइजेशन कर उसे सहेजने की कोशिश में जुट गया है। पीयू कैंपस की कई बिल्डिंग को ली कार्बूजिए और उनके सहयोगी पेयरे जेनरे ने तैयार किया था। जिसमें प्रशासनिक ब्लॉक और गांधी भवन शामिल भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, पीयू के विभागों की संख्या पिछले कुछ सालों में तीन गुणा तक बढ़ चुकी है।
विज्ञापन


जगह की कमी के कारण काफी रिकार्ड खराब हो चुका है। पीयू प्रशासन ने करीब 50 लाख का बजट निर्धारित किया है। डिजिटाइजेशन का काम प्राइवेट कंपनी को सौंपा जाएगा। जानकारी अनुसार 2017 तक पूरे रिकार्ड को डिजिटाइजेशन करने का प्रपोजल है। इस मामले को लेकर पीयू रजिस्ट्रार कर्नल (रिटायर्ड) जीएस चड्ढा, फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट अफसर विक्रम नैयर और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह की सोमवार को अहम बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट पर अंतिम मुहर इसी महीने लगा दी जाएगी। दिसंबर में प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस खास प्रोजेक्ट के तहत पीयू से जुड़ी हस्तियों, पुराने अधिकारियों, गजट, किताबें, कैलेंडर, स्कैच आदि का डिजिटाइजेशन किया जाएगा।

192 कॉलेजों का रिकार्ड ऑनलाइन

punjab university chandigarh going to digitalize 100 years old record
इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरुआत में 1 जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 249 रुपये में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा। इसमें टेलीफोन का मासिक किराया अतिरिक्त से नहीं लिया जाएगा और सोमवार से शनिवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक और रविवार को पूरा दिन किसी भी नेटवर्क पर देश में कहीं भी सभी कॉल मुफ्त में होंगी।
पीयू प्रशासन ने सभी 192 एफिलिएटेड कॉलेजों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए हाल ही में खास प्रोजेक्ट लांच किया है। करीब 90 कॉलेजों से जुड़ा सारा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। ऐसा करने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी नार्थ रीजन की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। 30 नवंबर तक सभी 192 कॉलेजों का डाटा पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा।

प्रत्येक कॉलेज के कोर्स, स्टूडेंट, टीचर्स सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी। पीयू स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी पीएचडी थीसिस को डिजिटलाइज करने में अक्तूबर में देश की पहली यूनिवर्सिटी का खिताब पा चुकी है। पीयू ने करीब 7 हजार थीसिस को डिजिटलाइज किया है। इस मामले में पीयू ने जेएनयू और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ दिया है।  

पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े महत्वपूर्ण रिकार्ड को डिजिटलाइज करने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
- प्रो.परविंदर सिंह ,कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed