{"_id":"587b10914f1c1b3703efdf1a","slug":"punjab-university-chandigarh-first-syndicate-meeting-of-year-2017-on-21-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साल 2017 की पहली सिंडीकेट 21 को, राहत और झटका मिलेगा साथ-साथ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
साल 2017 की पहली सिंडीकेट 21 को, राहत और झटका मिलेगा साथ-साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
पीयू स्टूडेंट काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की साल 2017 की पहली सिंडीकेट 21 जनवरी को होने जा रही है, जिसमें कई झटके और कई राहतें एक साथ मिलेंगी। कैंपस और रीजनल सेंटर में 2017-18 सत्र से ट्यूशन में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। कई कोर्स की फीस में 8 से 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी।
21 जनवरी को पीयू सिंडीकेट में फीस कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगने की संभावना है। फीस कमेटी ने आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स की मदद के लिए फीस में छूट और स्कॉलरशिप देने का भी फैसला लिया है। 22 और 27 दिसंबर को डीयूआई की अध्यक्षता में फीस कमेटी की मीटिंग हुई थी।
सिंडीकेट में ट्यूशन फीस में छूट और स्कॉलरशिप की राशि पर भी फैसला होगा। जानकारी के अनुसार फीस कमेटी ने स्टूडेंट्स को 50 से 75 फीसदी तक ट्यूशन फीस में छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल से 12वीं पास करने वाले जिस स्टूडेंट के परिवार का सालाना आय 5 लाख तक होगी उसे ट्यूशन फीस में 50 फीसदी छूट मिलेगी। 2.5 सालाना पारिवारिक आय वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में 75 फीसदी तक छूट मिलेगी। पीयू प्रशासन ने जरूरतमंद स्टूडेंट्स की मदद के लिए सालाना 75 लाख का बजट भी तय किया है।

विभिन्न कोर्स की प्रस्तावित ट्यूशन फीस
Punjab University Professor Arun Kumar Grover
सिंडीकेट में 2017-18 सत्र के लिए विभिन्न कोर्स की प्रस्तावित ट्यूशन फीस इस प्रकार होगी।
कोर्स का नाम------पुरानी------नई फीस
एमबीए-----------9400------1 लाख
एलएलबी---------4000-------20000
एलएलएम--------14700------25 हजार
एमफार्मा----------5052-------50 हजार
बीई--------------7720-------90 हजार
एमफार्मेसी--------14690------40 हजार
एमसीए-----------14690-----50 हजार
एमलिब------------5920------15 हजार
बीएड--------------2440------15 हजार
एमएड-------------3280-------15 हजार
एमए पत्रकारिता------5920-------30 हजार
बीए आनर्स---------7600-------12 हजार
बीए बीकॉम---------2200-------10 हजार
बीएससी टूरिज्म-----33900-------40 हजार
कोर्स का नाम------पुरानी------नई फीस
एमबीए-----------9400------1 लाख
एलएलबी---------4000-------20000
एलएलएम--------14700------25 हजार
एमफार्मा----------5052-------50 हजार
बीई--------------7720-------90 हजार
एमफार्मेसी--------14690------40 हजार
एमसीए-----------14690-----50 हजार
एमलिब------------5920------15 हजार
बीएड--------------2440------15 हजार
एमएड-------------3280-------15 हजार
एमए पत्रकारिता------5920-------30 हजार
बीए आनर्स---------7600-------12 हजार
बीए बीकॉम---------2200-------10 हजार
बीएससी टूरिज्म-----33900-------40 हजार
कई विभागों में बढ़ सकती हैं सीटें
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
फीस कमेटी ने आय बढ़ाने के लिए कई विभागों में सीट बढ़ाने का भी सुझाव दिया है। साथ ही एनआरआई सीटों की फीस में बढ़ाने को कहा है। इस संबंध में भी पीयू गंभीरता से विचार कर रहा है। फीस कमेटी के कुछ सदस्यों ने डिप्लोमा कोर्स की फीस बढ़ाने का सुझाव भी दिया है।
साथ ही इन कोर्स की फीस एक बार ही लेने को कहा है। जानकारी अनुसार हर साल पीयू के विभागों में एनआरआई सीटें खाली रह जाती हैं। इन सीटों को जनरल कोटे से भरने के प्रस्ताव को डीयूआई ने कानूनी अड़चन का हवाला देते हुए सिर से खारिज कर दिया है।
पीयू स्टूडेंट काउंसिल ने फीस कमेटी द्वारा प्रस्तावित फीस बढ़ोत्तरी का विरोध किया है। कमेटी को फंड जुटाने के कई अन्य सुझाव दिए गए थे। फीस बढ़ोत्तरी से आम स्टूडेंट्स के लिए हायर एजुकेशन मुश्किल हो जाएगी।
- आशिक मोहम्मद, सेक्रेटरी, पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल