फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Chandigarh Enquiry about Kashmiri Students

जालंधर में 3 विद्यार्थियों के आतंकी होने का साइड इफेक्ट, पीयू ने खंगाला कश्मीरी छात्रों का डाटा

Fri, 19 Oct 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Oct 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh Enquiry about Kashmiri Students
students - फोटो : डेमो
जालंधर के एक कॉलेज से तीन विद्यार्थियों के आतंकी होने के सुबूत मिलने के बाद पूरे देश में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों को संदेह की दृष्टि से देखा जाने लगा है। पंजाब विश्वविद्यालय ने भी अपने यहां पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों का डाटा जुटाना शुरू कर दिया। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन खुद भी छात्रों की पड़ताल करेगा कि कहीं आतंकी बने छात्रों से उनके संबंध तो नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस को भी उनका डाटा दिया जा सकता है। पुलिस भी गुपचुप तरीके से उनकी पड़ताल करेगी। हालांकि पीयू प्रशासन इसको लेकर कोई बयान नहीं दे रहा है। जालंधर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से निकले तीन छात्रों ने अलकायदा का रास्ता चुना और आतंकी बन गए। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन


कोई अन्य विद्यार्थी ऐसा रास्ता अख्तियार न करे, इसको ध्यान में रखकर सरकार ठोस कदम उठा रही है। यूनिवर्सिटी डीन इंस्ट्रक्शंस प्रो. शंकर जी झा ने सभी विभागों और रीजनल सेंटरों को चिट्ठी जारी कर तुरंत ही कश्मीरी छात्रों सूची देने को कहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि लंबे समय से गैरहाजिर कश्मीरी छात्रों का भी डाटा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed