{"_id":"5c7e14d3bdec22142a71eaaa","slug":"punjab-university-chandigarh-changed-rule-to-get-teaching-job-in-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब ये शर्त पूरी करके मिलेगी नौकरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब ये शर्त पूरी करके मिलेगी नौकरी
Tue, 05 Mar 2019 11:49 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में शिक्षक बनने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। ऐसे में अब एक शर्त पूरी करके ही कैंपस में नौकरी पा सकते हैं। दरअसल, पीयू में अब सिर्फ पीएचडी किए ही शिक्षक बन पाएंगे। पीयू प्रशासन बिना पीएचडी वाले आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। पिछले वर्षों में निरफ, वर्ल्ड रैंकिंग आदि का जो रिजल्ट आया वह चौंकाने वाला था।
रैंकिंग में आई गिरावट का एक बड़ा कारण यह निकलकर आया कि पीयू के कई शिक्षक पीएचडी किए हुए नहीं हैं। पीएचडी किए हुए शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर जानकारियां प्रदान करते हैं और उनका शिक्षण कार्य भी प्रभावी होता है। यह बात पीयू प्रशासन को पता लगी तो इस पर मंथन हुआ। अब आईक्यूएसी की ओर से पीयू प्रशासन को सुझाव दिया गया है कि अब जो भी भर्तियां शिक्षकों की हों उसमें पीएचडी अनिवार्य की जाए।
यह भी कहा है कि जिन शिक्षकों की पीएचडी नहीं हैं और वह पीयू में काम कर रहे हैं उन्हें रिसर्च की ओर ले जाया जाए। हालांकि उसमें कई शिक्षक तो पीएचडी कर रहे हैं। कुछ शिक्षकों की रिसर्च पूरी हो गई। मालूम हो कि फिलहाल एमएचआरडी की ओर से शिक्षकों व कर्मचारियों की भर्तियों पर रोक लगाई गई है। जब भी नई भर्तियां होंगी तो पीयू प्रशासन इस नियम का पूरी तरह पालन करेगा।