{"_id":"5f8e79e18ebc3edc0f59d848","slug":"punjab-university-chandigarh-asked-student-to-take-admission-again-in-second-semester","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में अंधेरगर्दी... चौथा सेमेस्टर पास किया, अब कहते हैं- दूसरे में दोबारा दाखिला लें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में अंधेरगर्दी... चौथा सेमेस्टर पास किया, अब कहते हैं- दूसरे में दोबारा दाखिला लें
Tue, 20 Oct 2020 11:22 AM IST
खुशबू गोयल
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:22 AM IST
सार
- डीएवी कॉलेज के बीए के विद्यार्थी कमलजीत चौथा सेमेस्टर कर चुके हैं पास
- पिता के बीमार होने से कॉलेज न आने पर दूसरा सेमेस्टर की नहीं भर पाए फीस
- कॉलेज की सलाह पर रि-अपीयर का फॉर्म भरा, लेकिन पीयू ने कहा- आप फेल हो
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज के बीए के विद्यार्थी कमलजीत को चौथा सेमेस्टर पास करने के बाद दूसरे सेमेस्टर में दोबारा दाखिला लेने का फरमान सुनाया गया है। पीयू के एक साल बाद परिणामों को दिए इस फैसले से कमलजीत और उसके परिवार के साथ कॉलेज भी हैरान है।
कमलजीत ने बताया कि उन्होंने पिछले दो महीने से पीयू को कई पत्र लिखने के साथ वहां जाकर भी अधिकारियों से मिलने की कोशिश की है। बीए के छात्र कमलजीत ने बताया कि उन्होंने 2018 में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में बीए में दाखिला लिया था। पहले सेमेस्टर में वे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए, लेकिन दूसरे सेमेस्टर के दौरान उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण वो कॉलेज नहीं आ पाए।

जब वे कुछ दिनों के बाद कॉलेज आए तब उन्हें पता चला कि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा शुल्क की तारीख निकल चुकी है। परीक्षा में बैठने के लिए कॉलेज की तरफ से उन्हें 25 हजार का फाइन लगाया गया। लेकिन कमलजीत ने यह फाइन नहीं भरा। इस कारण वो परीक्षा में नहीं बैठ पाए।
विज्ञापन
कमलजीत ने बताया उस समय के नियमों के मुताबिक अगर विद्यार्थी पहले वर्ष में 50 प्रतिशत विषयों में पास है तो वह अगले वर्ष रि-अपीयर के पेपर दे सकता है। उस दौरान कॉलेज शिक्षकों से राय लेने पर भी कमलजीत को अगले वर्ष रि-अपीयर की परीक्षा देने की सलाह दी गई। इसके बाद कमलजीत ने तीसरे और चौथे सेमेस्टर की भी परीक्षा दे दी और दोनों ही उत्तीर्ण कर लिए। कोविड समय में ही कमलजीत ने दूसरे सेमेस्टर के रि-अपीयर का फॉर्म भरा।
Trending Videos
दो महीने पहले पीयू ने दी सूचना आपे दूसरे सेमेस्टर में फेल हो
दो महीने पहले कमलजीत को पीयू की ओर से सूचना मिली कि आप दूसरे सेमेस्टर में फेल हो। आपको दूसरे सेमेस्टर में दोबारा दाखिला लेना पड़ेगा। रि-अपीयर के लिए आवेदन नहीं कर सकते, क्योंकि दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क नहीं दिया था।
कमलजीत ने बताया उन्होंने इसे लेकर अपने कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की। एक साल बाद पीयू के इस निर्देश से वे भी हैरान है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की तरफ से पीयू को दो बार परीक्षा लेने के लिए बोला भी गया। पिछले दो महीनों से पीयू को कई पत्र भी लिख चुका हूं।
पीयू कंट्रोलर एग्जामिनेशन से नहीं मिला कोई जवाब
मैंने कमलजीत से जुड़े मुद्दे को लेकर पीयू कंट्रोलर एग्जामिनेशन को पत्र लिखने के साथ उनके साथ मुलाकात भी की। लेकिन उनकी तरफ से मसले को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
- लक्षित, पूर्व स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष, डीएवी-10
हमारे पास कोई शिकायत नहीं पहुंची
डीएवी के विद्यार्थी को दोबारा कक्षा रिपीट करने के निर्देशों से संबंधित हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई हैं।
- परविंदर सिंह, कंट्रोलर एग्जामिनेशन, पीयू