फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university chandigarh announced combined entrance test result

पीयू ने जारी किया CET का रिजल्ट, एक क्लिक कर यहां देखें

Sat, 11 Jun 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh announced combined entrance test result
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
पीयू ने विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/ पर रिजल्ट देख सकते हैं। कनवी शर्मा ने 360 में से 286.5 अंक हासिल कर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (पीसीबी) में टॉप किया है। विवेक पंगाल ने 227.5 अंकों के साथ पीसीएम, हमनदीप ने 209 अंक के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी ग्रुप में टॉप किया है।
विज्ञापन


शिवांक बाली ने 196.5 अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस ग्रुप में टॉप किया है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार सीईटी एक जून को आयोजित किया गया था। इसमें 16699 स्टूडेंट ने विभिन्न ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए टेस्ट दिया था।
विज्ञापन


पीयू में एंट्रेंस टेस्ट देने के लिए 2727 विद्यार्थी बैठे  
पीयू के 22 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए शनिवार को कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) का आयोजन किया गया। पहले दिन सीईटी में 2727 विद्यार्थी शामिल हुए। 45 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीयू अधिकारियों के अनुसार पीजी के लिए 18,140 स्टूडेंट ने आवेदन किया है। प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार शनिवार को 3293 स्टूडेंट को परीक्षा देनी थी, लेकिन 82.81 फीसदी ही पेपर देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed