फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Chandigarh, A Ragister will Maintain for Boys Entry in Hostals

ऐतिहासिक फरमानः लड़कों के हॉस्टल में होगा रजिस्टर, रात 11 बजे के बाद आए तो बताओ कारण

Sun, 16 Dec 2018 10:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh, A Ragister will Maintain for Boys Entry in Hostals
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र
छात्र और छात्राएं एक समान हैं। संविधान में भी लिंग आधारित भेदभाव नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। सीनेट ने निर्णय लिया है कि रात को जो भी छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर जाएंगी तो उन्हें रजिस्टर में हस्ताक्षर करने होंगे। वीसी प्रो. राजकुमार ने सीनेट के समक्ष फैसला सुनाया। कहा कि लड़कों के हॉस्टल में भी एक रजिस्टर होगा। नियम सभी के लिए बराबर हैं। इस पर सीनेट ने तालियां बजाई।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं बराबर
छात्र-छात्राएं बराबर हैं। किसी को एक अधिकार अधिक नहीं दिया जाना चाहिए। यहां छात्राओं के हॉस्टल खोलने से उन्हें आजादी मिलेगी। हम इसके पक्ष में थे। यह छात्र एकता की जीत है।
विज्ञापन

-अनुज सिंह, अध्यक्ष एनएसयूआई

संगठन में ही शक्ति
जब छात्र हित के लिए कोई आंदोलन खड़ा होता है तो उसके परिणाम अच्छे आते हैं। चार संगठनों के अलावा अन्य छात्रों ने साथ दिया। पीयू प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। आगे भी मांगों को लिए संघर्ष जारी रहेगा। हमारा साथ देने के लिए सभी का आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- विजय कुमार, अध्यक्ष आइसा

समानता के लिए किया आंदोलन
छात्राओं की मांग जायज थी। उन्हें समानता मिलनी चाहिए थी लेकिन यहां नहीं दी जा रही थी। उसी के लिए आंदोलन किया और जीत मिली। इस जीत के लिए सभी को बधाई।
-अमनदीप कौर, अध्यक्ष पीएसयू ललकार

आज ही मिली आजाद
छात्राओं की आजादी के लिए जिस तरह आज निर्णय हुआ तो ऐसा लग रहा है कि आज ही देश आजाद हुआ है। यह आजादी छात्राओं को आसमान में उड़ने का रास्ता देगी। छात्राएं बाजी मारकर आगे बढ़ेंगी।
-हसनप्रीत, एसएफएस लीडर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed