{"_id":"5b1f577f4f1c1bf76e8b79c1","slug":"punjab-university-bed-course-admission-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से बीएड करनी है, तो इस तारीख तक करें आवेदन...एंट्रेस की डेट भी फाइनल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू से बीएड करनी है, तो इस तारीख तक करें आवेदन...एंट्रेस की डेट भी फाइनल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
admission 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीएड में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। पिछले सेशन की तरह ही इस बार भी पंजाब के सभी कालेजों में एंट्रेंस होगा। इसमें पीयू के कॉलेजों के अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के कॉलेज, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से संबंधित कालेज और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को शामिल किया गया है। बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। चूंकि पीयू पंजाब के सभी कॉलेजों के लिए दाखिला प्रक्रिया को लागू करती है, ऐसे में इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। बीएड में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन की आखिरी तारीख 20 जून है। हालांकि 1500 रुपये लेट फीस के साथ 26 जून तक आवेदन किया जा सकता है। एंटेंस टेस्ट 5 जुलाई को होगा।
यह है शेड्यूल
एंट्रेंस 5 जुलाई
सब्जेक्ट कांबीनेशन एवं सीट डिस्पले 10 जुलाई
रिजल्ट 11 जुलाई
पहली काउंसलिंग
कॉलेज एवं सब्जेक्ट कांबीनेशन ऑनलाइन 12 से 20 जुलाई
मेरिट पर सीट अलॉटमेंट 22 जुलाई
अलॉट सीट पर रिपोर्टिंग 23 से 26 जुलाई
खाली/भरी सीटों की जानकारी कॉलेज में डिस्पले 27 जुलाई
दूसरी काउंसलिंग
डिग्री और नंबर को ऑनलाइन अपलोड करना 24 से 30 जुलाई
खाली सीटें भरने के लिए काउंसलिंग 1 अगस्त
एमफिल, पीएचडी का एंट्रेंस टेस्ट 1 जुलाई को
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों से एमफिल और पीएचडी करने के लिए एंट्रेंस टेस्ट 1 जुलाई को होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 20 जून तय की गई और 22 जून फीस जमा कराई जा सकती है।