{"_id":"5cecc719bdec2207843c078b","slug":"punjab-university-and-affiliated-colleges-extends-late-admission-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटकाः पीयू समेत पंजाब के 200 कॉलेजों में लेट एडमिशन फीस में भी 350 रुपये की बढ़ोतरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
झटकाः पीयू समेत पंजाब के 200 कॉलेजों में लेट एडमिशन फीस में भी 350 रुपये की बढ़ोतरी
Wed, 29 May 2019 01:32 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 29 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध पंजाब के 200 कॉलेजों में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर दोहरी मार पड़ी है। पहले तो एडमिशन फीस पांच से 7.5 फीसदी फीस बढ़ा दी और अब लेट एडमिशन फीस में भी 350 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इसके अलावा माइग्रेशन फीस में 100 रुपये, री एडमिशन फीस में 350 रुपये बढ़ाए गए हैं।
पीयू सीनेट की ओर से रविवार को ट्रेडिशनल कोर्स के लिए पांच फीसदी व सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज पर 7.5 फीसदी फीस बढ़ा दी गई थी। अब इसी कड़ी को पीयू कमेटी ने आगे बढ़ाते हुए अन्य फीस चार्जेज भी बढ़ा दिए हैं। पहले माइग्रेशन फीस 400 रुपये ली जाती थी जो अब 500 रुपये ली जाएगी। यह केवल प्रथम वर्ष में ही लागू होगी।
इसी तरह रजिस्ट्रेशन फीस व एनरॉलमेंट फीस 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये की गई है। एनआरआई स्टूडेंट्स से यह फीस 650 डॉलर से लेकर 1000 हजार डॉलर तक ली जाएगी। फॉरिन स्टूडेंट वेलफेयर फंड 700 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
री एडमिशन फीस डीयूआई व चेयरमैन की अनुमति से जमा करने पर 500 रुपये देने होंगे। पहले यह चार्ज 200 रुपये था। विभाग चेयरमैन की अनुमति से जमा होने वाले लेट एडमिशन फीस 650 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये व वीसी की अनुमति से जमा होने वाली यह फीस 2250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है।
स्नातक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों में फीस को लेकर असमंजस
रविवार को सीनेट की ओर से बढ़ाई गई फीस को लेकर छात्रों में असमंजस है। यह साफ हो गया है कि बढ़ाई गई फीस नए दाखिलों पर लागू होगी। लेकिन यदि विद्यार्थी पीयू या संबद्ध कॉलेज से स्नातक करने के बाद स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेते हैं तो यह फीस उन पर भी लागू होगी। पीयू प्रशासन ने अभी यह स्थिति साफ नहीं की है।
आइसा अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हजारों पुराने छात्र स्नातक फाइनल ईयर से मास्टर डिग्री के प्रथम वर्ष में दाखिला लेंगे, ऐसे में उन्हें बढ़ी फीस देनी पड़ेगी तो पीयू प्रशासन का यह कथन गलत है कि नए छात्रों से ही प्रवेश पर बढ़ी फीस ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर छात्र वीसी से मिलकर ज्ञापन देंगे। जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन भी होगा।