{"_id":"582150f24f1c1bf47eb38900","slug":"punjab-university-amazing-competition-for-students-give-idea-and-win-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहरा मौकाः आइडिया दें और ईनाम जीतें, जानिए कब तक देना होगा?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सुनहरा मौकाः आइडिया दें और ईनाम जीतें, जानिए कब तक देना होगा?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Nov 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईनाम जीतने का सुनहरा मौका। बेहतर आइडिया दीजिए और पुरस्कार पाइए। इसके लिए आपको आवेदन करना होगा। स्कूल स्तर पर प्रतिभाओं की तलाश के लिए पीयू खास प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। बेहतर आइडिया देने वाले स्टूडेंट को 1 से 5 हजार रुपये तक का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
पीयू स्थित डीएससी इंस्पायर इटर्नशिप प्रोग्राम सेंटर की ओर से इंस्पायर इनोवेटिव साइंटिफिक आइडिया मेगा कंपटीशन आयोजित किया जा रहा है। ट्राइसिटी के 6वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर डॉ. अनुराग कुहाड़ ने बताया कि केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से इनोवेटिव आइडिया की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
इन विषयों पर देने होंगे आइडिया
स्टूडेंट्स को हरित क्रांति, एनर्जी, स्वच्छ भारत, गंगा की सफाई, डेयरी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर नए आइडिया देने होंगे। प्रतियोगिता को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। 6वीं से 8वीं क्लास, 9वीं-10वीं क्लास और 11वीं-12वीं क्लास कैटेगरी में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
29 नवंबर को आइडिया भेजने की अंतिम तिथि होगी। स्टूडेंट्स अंग्रेजी, हिंदी या पंजाबी किसी भी भाषा में आइडिया भेज सकते हैं। स्टूडेंट्स को आइडिया 250 शब्दों में लिखकर भेजना होगा। डॉ. अनुराग के अनुसार इस साल डीएसटी 60 इनोवेटिव आइडिया का चयन करेगी।
हर केटेगरी में पांच स्टूडेंट्स को मिलेगा नगद पुरस्कार
डीएसटी की ओर से आयोजित इस कंपटीशन में प्रत्येक कैटेगरी में टॉप पांच एंट्री को कैश अवार्ड से नवाजा जाएगा। पहले स्थान पर आने वाले स्टूडेंट को 5 हजार, दूसरे को 3 हजार, तीसरे स्थान पर आने वाले को 2 हजार, चौथे स्थान के लिए 1500 और पांचवें स्थान के लिए 1000 रुपये कैश अवार्ड दिया जाएगा।