{"_id":"5789d0874f1c1bb17b13e5bd","slug":"punjab-university-admission-schedule-law-course-admission-law-course-seats-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से LLB करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू से LLB करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jul 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर है। सीटों की संख्या घटा दी गई है। डिपार्टमेंट ऑफ लॉ (तीन वर्षीय) कोर्स में दाखिले के लिए शुक्रवार को भी विभाग में काउंसिलिंग का दौर चला। जानकारी अनुसार दूसरे दिन एससी, एसटी और बीसी कैटेगरी की सीटों पर दाखिला दिया गया। एससी कैटेगरी की 50 सीटों, एसटी की 24 और बीसी कैटेगरी की 16 सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई।
जानकारी के अनुसार इस साल लॉ विभाग ने सीटों को 404 से घटाकर 332 कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। जनरल कैटेगरी में वीरवार को 220 रैंक तक काउंसिलिंग की गई थी। जानकारी अनुसार शनिवार को लॉ विभाग डिफेंस कोटे की 16, फ्रीडम फाइटर 6, राइट विक्टम 6, स्पोर्ट्स कोटे की 16 और फिजिकल हैंडीकेप कोटे की 10 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।
लॉ विभाग में 55.5 फीसदी सीटें ओपन और 44.5 फीसदी सीटें रिजर्व कैटेगरी के तहत भरी जाएंगी। उधर शुक्रवार को पीयू के पॉलिटिकल साइंस, हिंदी और सिख स्टडी सहित कई विभागों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
लॉ विभाग के सामने छात्र नेताओं ने जमाया डेरा
पीयू प्रशासन ने इस साल कैंपस में हिंसक वारदातों को देखते हुए सभी छात्र संगठनों को हेल्प डेस्क लगाने से पूरी तरह मना कर दिया है। लेकिन छात्र काउंसिलिंग चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। पीयू के लॉ विभाग में चल रही काउंसिलिंग में सभी छात्र संगठन मदद करने के लिए गेट के बाहर घंटों खड़े रहते हैं।
दाखिला लेने वाले स्टूडेंट की मदद के लिए हर छात्र नेता तैयार रहता है। फोटोकॉपी से लेकर अन्य सभी जरूरी काम छात्र नेता खुद करवा रहे हैं। उधर, पीयू में इस साल पंजाब यूनिवर्सिटी हेल्पिंग हैंड नए छात्र संगठन का उदय हुआ है। लॉ विभाग के छात्र अमित सिंहमार ने बताया कि नए स्टूडेंट की मदद के लिए सभी विभागों के स्टूडेंट्स की हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।