{"_id":"578a4c264f1c1ba64e13f893","slug":"punjab-university-admission-pg-course-admission-chandigarh-admission-campus-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में PG कोर्स के दाखिले, कड़ा मुकाबला, सीटें कम आवेदन ज्यादा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में PG कोर्स के दाखिले, कड़ा मुकाबला, सीटें कम आवेदन ज्यादा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jul 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस के सभी विभागों में पीजी कोर्स के दाखिले चल रहे हैं और मुकाबला बहुत कड़ा है। पीयू में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(सीईटी) के तहत साइंस और अन्य प्रोफेशनल कोर्स की सीटें भर चुकी हैं। इन कोर्स में दाखिला नहीं पाने वाले विद्यार्थी अब आर्ट्स की तरफ रुख करेंगे। लेकिन आर्ट्स संकाय में भी दाखिला आसान नहीं है। लगभग सभी विभागों में सीटों के मुकाबले 8 से 10 गुणा अधिक आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। कई विभागों ने मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।
इस साल पीजी कोर्स में कट ऑफ पिछले सालों से 2 से 3 फीसदी अधिक है। पीयू के इकोनॉमिक्स,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पोलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी,गांधीयन स्टडीज और डिफेंस कोर्स में दाखिले के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। जानकारी अनुसार एमए इकोनॉमिक्स की 80 सीटों के लिए 879 स्टूडेंट, एमए हिस्ट्री की 50 सीटों क लिए 911, एमए पॉलिटिकल साइंस की 68 सीटों के लिए 1116 आवेदन आए हैं। पीयू के गांधीयन एंड पीस स्टडीज की 29 सीटों के लिए 397 आवेदन फार्म भरे गए हैं।
एक तरफ पीयू के आर्ट्स संकाय में दाखिले के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है, वहीं पीयू के संस्कृत विभाग को आवेदक नहीं मिल रहे हैं। विभाग में हर साल आवेदन करने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है। जानकारी अनुसार एमए संस्कृत की 68 सीटों के लिएए इस साल सिर्फ 48 आवेदन फार्म आए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न आर्ट्स संकायों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का दौर जारी है। कई विभागों में सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन के चलते 80 से 85 फीसदी अंक होने पर भी दाखिले की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
इवनिंग विभाग में भी दाखिले को अच्छा रिस्पांस
नौकरी वालों के लिए पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग में रेगुलर पढ़ाई करने का अच्छा विकल्प है। चेयरमैन प्रो.केशव मल्होत्रा ने बताया कि लगभग सभी संकायों में सीटों के मुकाबले काफी अधिक आवेदन आए हैं। बीकॉम की सभी 70 सीटें पहले ही भर चुकी हैं। एमए के सभी कोर्स के लिए 68 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
एमए इकोनॉमिक्स की लिए 324,एमए हिस्ट्री 372,एमए पॉलिटिकल साइंस के 428, एमए इंग्लिश 341 और एमए पंजाबी के लिए 211 स्टूडेंट ने आवेदन किया है। सभी संकायों में मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाता है। गौरतलब है कि पीयू इवनिंग विभाग में दोपहर 3 से शाम 9 बजे तक कक्षाओं में रेगुलर पढ़ाई कराई जाती है।
पीयू देश की टॉप यूनिवर्सिटी में गिनी जाती है। यहां सिर्फ साइंस और अन्य प्रोफेसनल कोर्स ही नहीं आर्ट्स विषयों के लिए भी देश भर से स्टूडेंट दाखिले के इच्छुक होते हैं। इस साल आर्ट्स कोर्स में दाखिले को लेकर काफी संख्या में आवेदन आए हैं। युवाओं की बेहतर प्लेसमेंट युवाओं को पीयू कैंपस आकर्षित करता है।
- प्रोफेसर दिनश कुमार गुप्ता, डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन(डीयूआई) पीयू