{"_id":"577e6bb24f1c1bd2707fa22f","slug":"punjab-university-admission-fee-schedule-admission-schedule-chandigarh-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, पीयू ने दाखिले की फीस जमा करने की डेट बढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बड़ी राहत, पीयू ने दाखिले की फीस जमा करने की डेट बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बिना लेट चार्ज फीस जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। स्टूडेंट को अब 19 जुलाई तक शाम 4 बजे तक फीस जमा करानी होगी। वीरवार को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में सभी चेयरपर्सन की मींटिंग में यह फैसला लिया गया। पीयू प्रशासन ने दाखिले के बाद क्लास बंक करने वाले विद्यार्थियों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
नए नियमों के तहत क्लास शुरू होने के पहले 10 दिन में प्रत्येक स्टूडेंट को क्लास और प्रैक्टिकल में 33 फीसदी हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसा नहीं होने पर दाखिला रद्द हो सकता है। मीटिंग में डीयूआई प्रो.दिनेश गुप्ता, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह भी मौजूद थे। चेयरपर्सन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभाग मेरिट लिस्ट को वेबसाइट और विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगाएंगे।
एक ही मेरिट लिस्ट बनेगी
एडमिशन के बाद स्टूडेंट को फीस जमा करने के लिए कम से कम दो दिन का समय दिया जाएगा। एडमिशन फार्म की फीस 65 रुपये तय की गई है, जिसे संबंधित विभाग एडमिशन होने वाले स्टूडेंट से लेगा। पीयू विभागों में अब सिर्फ एक ही मेरिट लिस्ट बनेगी। स्टूडेंट को आनर्स और एनसीसी-एनएसएस की वेटेज सिर्फ क्वालिफाइंग एग्जाम में प्राप्त अंकों पर मिलेगा। यह वेटेज एंट्रेंस टेस्ट में नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
पहले जनरल कैटेगरी की सीटों पर दाखिला
पीयू के सभी विभाग पहले जनरल कैटेगरी की सीटों पर दाखिला देंगे। बाद में रिजर्व कोटे की सीटें भरी जाएंगी। रिजर्व कोटे की सीटें खाली रहने पर उन्हें 25 जुलाई के बाद ही जनरल कोटे में तबदील किया जा सकेगा। इसके लिए डीयूआई से मंजूरी लेनी होगी। मीटिंग में चेयरपर्सन ने भी कई सुझाव रखे।