फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Administration may Approve 24 Hours Girls Hostal Opening Proposal

बैकफुट पर आया पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, 'आजादी' पर 8 को लग सकती है अंतिम मुहर

Mon, 03 Dec 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Administration may Approve 24 Hours Girls Hostal Opening Proposal
विरोध प्रदर्शन
24 घंटे हॉस्टल खोलने समेत कई मांगों को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। लगभग सभी मांगें मानने को पीयू प्रशासन तैयार हो गया है। इन सभी मांगों पर अंतिम मुहर 8 दिसंबर को होने जा रही सिंडिकेट की बैठक में लगेगी। 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने की मांग को मनवाने के लिए उसी दिन स्टूडेंट्स सिंडिकेट सदस्यों व बैठक का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस दिन एक हजार से अधिक स्टूडेंट्स के पहुंचने के आसार हैं। दो दिन पूर्व पीयू प्रशासन व प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के बीच वार्ता हुई। निर्णय हुआ कि स्टूडेंट्स की अधिकांश मांग वह मान लेंगे। कुछ में रियायत देंगे। इसमें गर्ल्स हॉस्टल की पारदर्शिता, बंद कैंटीन खोलना, उपस्थिति 75 फीसदी से कम करके 50 फीसदी किए जाने आदि मांग शामिल हैं। मौखिक सहमति दे दी गई। अब इन्हें फाइनल सिंडिकेट करेगी।
विज्ञापन


साथ ही 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने का प्रस्ताव भी सिंडिकेट में रखा जाएगा। पीयू प्रशासन ने स्टूडेंट्स से डिमांड की पूरी रिपोर्ट मांगी है जो सिंडिकेट में रखी जाएगी। यह रिपोर्ट एसएफएस, आइसा, पीएसयू ललकार, पीयूसीएससी के पदाधिकारी सोमवार को डीएसडब्ल्यू के जरिये वीसी तक पहुंचाएंगे। सूत्रों का कहना है कि हाजिरी 75 फीसदी से घटाई जाएंगी। इसके लिए एक बैठक में निर्णय भी हुआ है लेकिन यह सार्वजनिक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को इस बैठक के निर्णय भी बाहर आने के आसार हैं। स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने को लेकर सिंडिकेट की बैठक के बाहर प्रदर्शन होगा। जब तक मांग पूरी नहीं करवा लेंगे वहां से नहीं उठेंगे। सिंडिकेट के एजेंडे में भी यह प्रस्ताव शामिल किया जाएगा। सोमवार को वीसी इसे फाइनल करेंगे। मालूम हो कि सिंडिकेट की बैठक में शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रमोशन समेत कई प्रस्ताव रखे जाएंगे।


35वें दिन भी प्रोटेस्ट जारी
कई मांगों को लेकर चल रहा प्रोटेस्ट 35वें दिन भी जारी रहा। स्टूडेंट्स ने काव्य पाठ भी किया और 3 दिसंबर से शुरू हो रहे एग्जाम के लिए रातभर पढ़ाई भी खुले आसमान के नीचे की। स्टूडेंट्स ने कहा कि पीयू प्रशासन ने कई मांगें मानने के लिए हामी भरी है, जल्द ही बाकी मांगें भी मान ली जाएंगी। सभी से एकता का परिचय देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed