फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab state teacher eligibility test

पंजाब राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा 25 को, ध्यान देने योग्य बातें

Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
punjab state teacher eligibility test
exam shimla
पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टेस्ट 25 सितंबर को करवाया जाएगा। एससीईआरटी के डायरेक्टर सुखदेव काहलों ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें टीईटी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। काहलों ने टीईटी की सारी तैयारियां मुकम्मल होने का दावा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को टीईटी-1 और टीईटी-2 आयोजित किए जाएंगे। टीईटी-2 सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पौने दस बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि टीईटी-1 का समय दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को पौने दो बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


पंजाब भर में 312 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 171592 परीक्षार्थी टेस्ट देंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। हेडक्वार्टर के सभी अधिकारियों की फ्लाइंग स्क्वायड टीमें बनाई गई हैं, जोकि सभी जिलों में चेकिंग करेंगी। सभी जगह जिला प्रशासन और पुलिस को भी सारे प्रबंध करने को कहा गया है ताकि सुरक्षा इंतजामों केसाथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed