फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education department released circular regarding pm modi fit india school movement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'फिट इंडिया' स्कूल मूवमेंट अब पंजाब में लागू होगा, जारी किए गए निर्देश

Wed, 18 Dec 2019 11:29 AM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
punjab school education department released circular regarding pm modi fit india school movement
फिट इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी का फिट इंडिया स्कूल मूवमेंट अब पंजाब के स्कूलों में पहुंचेगा। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को मूवमेंट के मानदंड जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। पीएम ने पिछले माह मन की बात कार्यक्रम में फिट इंडिया स्कूल प्रोग्राम और उसका रैंकिंग सिस्टम लॉन्च किया था।
विज्ञापन


इसका मकसद बच्चों को स्कूल में ही फिटनेस का मंत्र देना है, क्योंकि घर के बाद स्कूल ही ऐसी जगह है जहां बच्चों को फिजिकल एजुकेशन दी जाती है। इसी साल अगस्त में पीएम ने फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च किया था। ताकि लोगों के लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर उन्हें शारीरिक रूप से एक्टिव बनाया जा सके। 
विज्ञापन


केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्रालय के खेल विभाग के सचिव आरएस जुलानिया ने फिट इंडिया स्कूल मूवमेंट को लेकर पंजाब सरकार को पत्र लिखा है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआई-एलिमेंट्री दफ्तर की ओर से जारी पत्र में स्कूलों को फिट इंडिया और थ्री व फाइव स्टार रेटिंग के पैरामीटर पूरे कर मुख्यालय को सूचित करने को कहा गया है। लेकिन पंजाब के ज्यादातर स्कूलों के लिए यह हासिल करना आसान नहीं होगा। क्योंकि फिट इंडिया स्कूल के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा नहीं है।

इसके लिए कम से कम शारीरिक रूप से फिट और एक्टिव एक फिजिकल एजुकेशन टीचर, दो आउटडोर खेल वाला खेल का मैदान, कम से कम फिजिकल एजुकेशन का एक पीरियड, जिसमें खेल, डांस, योगासन, पीटी जैसी गतिविधियां होती हों और सभी बच्चे कम से कम साठ मिनट शारीरिक गतिविधियों पर देते हों।

थ्री और फाइव स्टार रेटिंग केलिए इनके अलावा बहुत से कड़े मानदंड रखे गए हैं, जिन्हें पूरा करना बहुत ही मुश्किल है। फिट इंडिया स्कूल के रजिस्ट्रेशन करवाने पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट मिलेगा। लेकिन थ्री और फाइव स्टार रेटिंग के लिए फिट इंडिया मिशन वैरिफिकेशन करेगा।

शिक्षा विभाग शुरू कर चुका है फिट गुरु मूवमेंट
पंजाब शिक्षा विभाग ने कुछ समय पहले ही फिट गुरु मूवमेंट की शुरुआत की है। इसके तहत एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। हालांकि यह सभी टीचरों के लिए जरूरी नहीं है। लेकिन शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने इसे लॉन्च करते समय कहा था कि वह खुद रोजाना 45 मिनट सैर या ऐसी कोई गतिविधि करेंगे। सभी टीचर भी ऐसा करने की कोशिश करें। मोबाइल एप से उनकी मॉनिटरिंग होगी। हर माह सबसे ज्यादा गतिविधि वाले टीचर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed