फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education board will upload roll numbers on website only

पंजाब बोर्ड से 10वीं 12वीं के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, देखिए

Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
punjab school education board will upload roll numbers on website only
स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं और 12वीं के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी खबर। इस बार रोल नंबर घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से हासिल करने होंगे। बोर्ड ने रेगुलर विद्यार्थियों के रोल नंबर स्कूलों की लाग इन आईडी में अपलोड कर दिए हैं। वहीं, अतिरिक्त विषय या इप्रूवमेंट के लिए परीक्षा दे रहे छात्रों के रोल नंबर ऑन लाइन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


यह पुष्टि बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने की। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को नकल मुक्त करवाने के लिए उनकी तरफ से कई कदम उठाए गए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल अपने स्कूलों से संबंधित रोल नंबर लाग इन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, विद्यार्थी रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटइन से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान किसी की रोल नंबर स्पिल में कोई खामी सामने आती है तो विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की खामियां दूर करने के लिए बोर्ड में संबंधित शाखा में संपर्क करना होगा। जिक्रयोग है कि 12वीं की परीक्षा में इस बार करीब तीन लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सेंटर बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा प्रश्न पत्रों को बैंकों में रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर रोल नंबर नहीं तो बोर्ड आना होगा
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फीस भरी है। लेकिन उनके रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर नहीं दिख रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अपने सर्टिफिकेट की अटेस्टेड फोटो कॉपी, दो फोटो व जमा करवाई फीस की रसीद साथ लेकर बोर्ड के मुख्यालय आना होगा। इसके बाद ही उन्हें रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया की जाएगी।


24 को रहेगी छुट्टी, शनिवार व रविवार को रहेगा खुला
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस कारण बोर्ड में छुट्टी रहेगी। वहीं, पेपरों के चलते बोर्ड ने परीक्षा शाखा समेत कई अन्य शाखाओं को शनिवार और रविवार को खोलने का फैसला लिया है। ऐसे में वहां पर विद्यार्थियों की सुनवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed