{"_id":"57f280cb4f1c1b1b3e26f909","slug":"punjab-school-education-board-released-punjabi-subject-exam-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल जारी, करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल जारी, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 03 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से सवा दो बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए बोर्ड मुख्यालय में ही सेंटर बनाया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड के सचिव जनक राज महरोक ने दी।
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा संबंधी फार्म बोर्ड के मुख्य दफ्तर में 18 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते हैं। फार्म जमा करवाने के समय परीक्षार्थी अपने मैट्रिक पास व असली सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र और उनकी एटेस्टेड फोटो कापियां साथ लेकर आएं। बोर्ड के सचिव ने बताया कि दूसरे राज्यों व दूसरे बोर्डों के परीक्षार्थी फार्म जमा करवाने से पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की अकादमिक शाखा से समानता पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उक्त फार्म को परीक्षा फार्म के साथ अटैच करना पड़ेगा। जिक्रयोग है कि पंजाब में राज्य भाषा एक्ट लागू है। इसके तहत पंजाब में सरकारी नौकरी करने के लिए दसवीं तक विद्यार्थियों को पंजाबी पढ़ना जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में जो लोग बाहर से आते हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए बोर्ड की तरफ से दसवीं के स्तर अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा साल में चार बार बोर्ड द्वारा ली जाती है। इसमें कई राज्यों यहां तक की विदेशों से लोग शामिल होते हैं।