{"_id":"587f12c44f1c1bfb18efe8c1","slug":"punjab-school-education-board-released-12th-class-exam-date-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड ने जारी की 12वीं की डेटशीट, यहां देख लें स्टूडेंटस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब बोर्ड ने जारी की 12वीं की डेटशीट, यहां देख लें स्टूडेंटस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि परीक्षाएं पूरी तरह नकल मुक्त माहौल में करवाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड की तरफ से इंतजाम कर लिए गए हैं। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं दोपहर में होंगी। परीक्षा का समय तीन घंटे का रहेगा।
परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं, यदि किसी विद्यार्थी का सलेक्टेड विषय का कोई पेपर क्लैश करता है तो छात्र की प्रार्थना पर नए सिरे से परीक्षा करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
जबकि दिव्यांग विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे के पीछे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से परीक्षा संबंधी जानकारी हासिल कर पाएंगे।
इसके अलावा रोल नंबर संबंधी पूछताछ के लिए बोर्ड के मोबाइल नंबर 01725227 पर कॉल करनी होगी। जहां से संबंधित सुपरिटेडेंट से लोगों की बात करवाई जाएगी।