फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education board released 10th class exam datesheet

तैयारी में जुट जाएं स्टूडेंट्स, पंजाब बोर्ड ने जारी की 10वीं की डेटशीट

Thu, 19 Jan 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 19 Jan 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
punjab school education board released 10th class exam datesheet
exams
12वीं के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब 10वीं की डेटशीट भी जारी कर दी है। स्टूडेंट्स अब जल्दी से परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएं। निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के बाद बुधवार को दसवीं की बोर्ड की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी। परीक्षाएं 14 मार्च से 29 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर सवा एक बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा  डेटशीट अपनी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर अपलोड कर दी है। जहां से छात्र डेटशीट देख पाएंगे। बोर्ड के  चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने डेटशीट जारी करने की पुष्टि की। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च से 29 मार्च तक लगातार पेपर होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि दिव्यांग विद्यार्थियों को हर घंटे के बाद 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं, बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन व किसी भी तरह के डिवाइस के प्रयोग की मनाई रहेगी। जो भी व्यक्ति नियम तोड़ता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों को रोल नंबर आदि हासिल करने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए भी बोर्ड की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड की तरफ से स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। जहां पर फोन कर परीक्षा में अपीयर होने वाले छात्र सारी जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 0172-5227269, 271 व 272 पर कॉल करनी होगी। जहां से विद्यार्थियों को आगे की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed