फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education board give golden chance to students to improve documents

स्टूडेंट्स के लिए आखिरी मौका, चूक गए तो नहीं सुधरेगी दस्तावेजों की गलतियां

Tue, 21 Feb 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 21 Feb 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
punjab school education board give golden chance to students to improve documents
अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
दस्तावेजों की गलतियां सुधारने के लिए स्टूडेंट्स को पीएसईबी ने आखिरी मोहलत दी है। अगर मौका चूक गए तो दोबारा कभी कमी पूरी नहीं हो पाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अपीयर होने वाले जिन विद्यार्थियों के दस्तावेजों में कोई कमी रह गई है तो अब वह इसमें सुधार कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड में आवेदन करना होगा। प्रति गलती सुधार के लिए विद्यार्थियों को 800 रुपये फीस भरनी होगी।
विज्ञापन


इसके लिए 27 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद आने वाले केसों पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड मैनेजमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी से 12वीं और 14 मार्च से दसवीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें करीब छह लाख से अधिक विद्यार्थी अपीयर होंगे। बोर्ड के ध्यान में आया कि कई विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में कुछ खामियां थी, जिन्हें ठीक करवाने के लिए वे बोर्ड पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद बोर्ड अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। इसके बाद बोर्ड ने 26 फरवरी तक विद्यार्थियों को समय देने का फैसला किया है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड आने वाले विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा बोर्ड
12वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अपना रिकॉर्ड सही करवाने या रोल नंबर में कोई दिक्कत न हो। इस कारण बोर्ड ने 25 और 26 को छुट्टी वाले दिन बोर्ड की परीक्षा शाखा, कंप्यूटर और कैशियर ब्रांच खुला रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed