फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education board 10th class result declared

पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी, रोपड़ की श्रुति अव्वल, यहां देखें पूरा परिणाम

Wed, 24 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Wed, 24 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
punjab school education board 10th class result declared
मोबाइल यूजर्स
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार रोपड़ की श्रुति प्रदेश भर में अव्वल रही। बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम की ही तरह 10वीं की भी अकादमिक व स्पोर्ट्स कैटेगरी में अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की है। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर 23 मई को रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


अकादमिक कैटेगरी में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपनगर की श्रुति ने पहला स्थान प्राप्त किया। उसने 98.77 फीसद अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर साई पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना के अमित यादव रहे। अमित ने 98.62 फीसद अंक प्राप्त किए। तीसरा स्थान इसी स्कूल की सिमी ने प्राप्त किया। सिमी ने 98.31 फीसद अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


स्पोर्टस विंग के परिणाम के अनुसार बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर कालोनी लुधियाना का अमनदीप वर्मा 99.08 प्रतिशत अंक हासिल करके पंजाब में प्रथम रहा है। इसी स्कूल की छात्रा ज्योति पंवार ने 98.62 प्रतिशत अंक हासिल करके पंजाब में दूसरा स्थान तथा प्लेवेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाहौरी गेट पटियाला की छात्रा नैंनसी 98.31 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाब में तीसरे स्थान पर रही है। अकादमिक विंग के साथ-साथ बोर्ड द्वारा स्पोर्टस विंग के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर ऑल परिणाम 57.50 प्रतिशत रहा

punjab school education board 10th class result declared
Demo pic
दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में पहले तीन में से दो स्थानों पर लड़कियों तथा एक स्थान पर लड़कों का कब्जा रहा है। पंजाब में इस वर्ष दसवीं परीक्षा का ओवर ऑल परिणाम 57.50 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 113 विद्यार्थियों की मैरिट सूची के साथ लुधियाना जिला पंजाब में सबसे अग्रणी रहा है। बोर्ड द्वारा 80 फीसदी अंकों से अधिक विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई मैरिट सूची में कुल 37 हजार 963 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर सिंह ढोल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस वर्ष कुल 3 लाख 30 हजार 437 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिनमें से एक लाख 90 हजार 001 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस वर्ष 45 हजार 734 विद्यार्थी फेल हुए हैं, जबकि 94 हजार 271 विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में कंपार्टमेंट आई है। इसके अलावा विभिन्न कारणों के चलते 431 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है।

पंजाब में लड़कियों की पास प्रतिशत्ता 63.97 प्रतिशत रही है जबकि लड़कों की पास प्रतिशत्ता 52.35 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि अकादमिक विंग में डीएवी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल रूपनगर की छात्रा श्रुति वोहरा ने 98.77 प्रतिशत अंक हासिल करके समूचे पंजाब में प्रथम स्थान हासिल किया है। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत बोर्ड द्वारा पंजाब में प्रथम आई छात्रा को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र को 75 हजार तथा तृतीय स्थान पर आई छात्रा को 50 हजार रुपये ईनाम के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed