{"_id":"5821bb474f1c1b6729b386d0","slug":"punjab-nursing-colleges-admission-date-extended-golden-chance-for-girls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग कोर्स में दाखिला चाहिए, यहां बढ़ गई है दाखिले की तारीख","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सिंग कोर्स में दाखिला चाहिए, यहां बढ़ गई है दाखिले की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Tue, 08 Nov 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग कोर्स करने की इच्छुक युवतियों के लिए बड़े काम की खबर। पंजाब के कॉलेजों में दाखिला लेने की तारीख बढ़ा दी गई है। राज्य के मेडिकल शिक्षा व खोज (डीआरएमई) विभाग ने पंजाब के नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले लेने की तारीख 11 नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले दाखिले लेने के अंतिम तारीख 31 अक्तूबर थी, लेकिन राज्य भर के 109 नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग कोर्सों की तकरीबन 33 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं।
डीआरएमई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन नर्सिंग काउंसिल की कार्यकारिणी कमेटी की मंजूरी के बाद दाखिला तारीख को बढ़ाया गया है। अधिसूचना के बाद बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 109 नर्सिंग कॉलेजों में खाली पड़ीं 554 एमएससी नर्सिंग, 925 बीएससी नर्सिंग और 1094 बीएससी पोस्ट बेसिक कोर्स की सीटें भरने के लिए काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

Trending Videos
कई कारणों से सीटें भरने में हो रही है दिक्कत
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
विभागीय सूत्रों के अनुसार नर्सिंग कॉलेजों को एमएससी नर्सिंग की सीटें भरने में काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग की कुल 601 सीटें हैं जिनमें से अभी तक 47 ही भरी जा सकी हैं।
हालांकि नर्सिंग कॉलेजों ने ये सीटें भरने के लिए राज्य सरकार से दाखिला शर्त के नियमों में राहत देने के लिए बीएससी करने वाले हर स्टूडेंट्स को एमएससी के योग्य करार देने की मांग रखी थी, लेकिन पैरा मेडिकल क्षेत्र में शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए सरकार ने उनकी मांग मानने से इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि राज्य के 109 नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की 4405 व बीएससी पोस्ट बेसिक की 2785 सीटें हैं। इससे पहले डीआरएमई ने सीटें भरने के लिए दाखिला नियमों में भी काफी राहत दी थी लेकिन इसके बावजूद सीटें खाली रह गईं।