{"_id":"57fe3b344f1c1be63c28e3fb","slug":"punjab-govt-will-complete-6060-teachers-recruitment-pseb-officers-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"'15 दिन में 6060 टीचर्स की भर्ती पूरी करेंगे, कमी भी दूर हो जाएगी'","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
'15 दिन में 6060 टीचर्स की भर्ती पूरी करेंगे, कमी भी दूर हो जाएगी'
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालती शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन में 2015 में शुरू की 6060 टीचर्स की भर्ती पूरी कर दी जाएगी। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी पूरी हो जाएगी। ये दावा किया है, टीईटी पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन के नेताओं ने। उन्होंने नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की।
यूनियन के सूबा प्रधान रघुबीर सिंह के अनुसार मुलाकात में डीजीएसई प्रदीप कुमार अग्रवाल व डीपीआई सैकेंडरी बलबीर सिंह ढोल ने यूनियन को आश्वासन दिया कि अध्यापक योग्यता परीक्षा टीईटी पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने जो प्रक्रिया नवंबर-2015 में शुरू की थी। उसे जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।
मेरिट सूची एक हफ्ते के अंदर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। साथ ही अगले 15 दिन में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो जाएगी। रघुबीर सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से नवंबर-2015 में 6060 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन ये अटकी हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने यूनियन को बताया कि स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनकी मेरिट सूची भी शिक्षा विभाग की तरफ से तैयार की जा रही है। इस मौके पर यूनियन के उप प्रधान अजय कुमार होशियारपुर, सूबा प्रेस सचिव नवीन कुमार, बिक्रमजीत सिंह, अमृतसर, दलजीत सिंह, समित गुप्ता व नितिन शर्मा समेत कई नेता हाजिर थे।